SpiceJet ने एयर होस्टेस के साथ धर्मेंद्र की तस्वीर पर लिखा 'रेड-हॉट गर्ल्स', महिला आयोग ने लगा दी क्लास

कुछ यूजर्स ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट पर रेड-हॉट गर्ल लिखे जाने को लेकर निशाना बनाया। यूजर्स ने टैग कर स्पाइसजेट से लड़कियों के लिए प्रयोग किए इस शब्द पर आपत्ति जाहिर की।

NCW asks SpiceJet to take down tweet describing flight attendants as red hot girls Dharmendra

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को अपनी ही एयरहोस्टेस को 'रेड-हॉट गर्ल्स' कहना महंगा पड़ गया है। स्पाइसजेट कंपनी ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ फ्लाइट अटेंडेंट लड़कियों की फोटो ट्वीट की थी। जिस पर स्पाइसजेट ने कैप्शन में 'रेड-हॉट गर्ल्स' शब्द का इस्तेमाल किया था। इस पर अब एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने इस मामले में एयरलाइंस के निदेशक को पत्र लिखा है।

'गरम-धरम हमारी रेड-हॉट लड़कियों के साथ'

'गरम-धरम हमारी रेड-हॉट लड़कियों के साथ'

18 दिसंबर को स्पाइसजेट कंपनी ने अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपनी फ्लाइट अटेंडेंट लड़कियों की फोटो ट्वीट की थी। इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'गरम-धरम हमारी रेड-हॉट लड़कियों के साथ।' बता दें कि, कंपनी आमतौर पर अपने यात्रियों के अनुभवों को साझा करने वाले ट्वीट अपने प्लेटफॉर्म पर अपलोड करती है। ये ट्वीट उसी का एक हिस्सा था।

ट्वीट पर खुद एक्टर धर्मेंद्र ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी

ट्वीट पर खुद एक्टर धर्मेंद्र ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी

स्पाइसजेट के इस ट्वीट पर खुद एक्टर धर्मेंद्र ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा कि थैंक्स...इन स्वीट बेबीज के साथ यात्रा अच्छी रही। पता ही नहीं चला कब उड़े और कब पहुंच गए।' ये ट्वीट्स जमकर वायरल हो रहे हैं। यूर्जस जमकर इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट पर रेड-हॉट गर्ल लिखे जाने को लेकर निशाना बनाया। यूजर्स ने टैग कर स्पाइसजेट से लड़कियों के लिए प्रयोग किए इस शब्द पर आपत्ति जाहिर की।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

वहीं एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग करते हुए लिखा कि क्या इस तरह की सेक्सिस्ट टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति है? स्पाइसजेट ये सही नहीं है। संदेह नहीं है कि धर्मेंद्र जी एक बेहतरीन एक्टर हैं लेकिन उन्हें इस तरह के गैर-जरूरी विवाद में क्यों घसीट रहे हैं? इस पर महिला आयोग की चेयरमैन रेखा शर्मा ने रिप्लाई किया।

आयोग ने पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा

आयोग ने पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा

उन्होंने लिखा कि, लिखा कि मामले पर संज्ञान लिया गया है। इसके बाद महिला आयोग ने कंपनी के चेयरमैन और एमडी को मामले की जांच करने और पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा है। आयोग ने ट्वीट कर लिखा कि,ऱाष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। अध्यक्ष रेखा शर्मा ने स्पाइसजेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को इस मामले को देखने और पोस्ट को हटाने के निर्देश जारी करने के लिए लिखा है। इसके साथ ही की गई कार्रवाई से आयोग को अवगत कराने के लिए भी कहा है।

Recommended Video

      Spicejet के प्लेन में आई गड़बड़ी, Hyderabad में हुई emergency landing | वनइंडिया हिंदी |*News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+