राहुल गांधी की इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर NCPCR ने फेसबुक के अधिकारियों को भेजा समन, 17 अगस्त को पेशी
नई दिल्ली, अगस्त 14। दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार और फिर उसकी हत्या के मामले में परिजनों की फोटों सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद से राहुल गांधी विवादों में हैं। बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो वहीं ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट ब्लॉक कर दिया। इस बीच राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने फेसबुक इंडिया के एक अधिकारी को समन जारी तलब किया है।

17 अगस्त को पेश होंगे सत्य यादव
जानकारी के मुताबिक, NCPCR ने फेसबुक को लिखे पत्र में कहा है कि राहुल गांधी ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया था, उसमें पीड़िता के परिवार की पहचान को उजागर किया गया था। पत्र में पूछा गया कि फेसबुक ने राहुल गांधी ने खिलाफ जो कार्रवाई की है, उसका विवरण लेकर दिए गए समय पर फेसबुक अधिकारी को पेश होना है। ANI के मुताबिक, फेसबुक इंडिया के ट्रस्ट और सुरक्षा प्रमुख सत्य यादव को 17 अगस्त को शाम 5 बजे आयोग के सामने पेश होना है।
आयोग ने फेसबुक से की कार्रवाई की मांग
आपको बता दें कि शुक्रवार को बाल संरक्षण आयोग ने फेसबुक से लड़की के परिवार का वीडियो पोस्ट करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। आयोग ने कहा था कि राहुल गांधी ने वीडियो पोस्ट कर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, 2012 के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसके अलावा IPC की धाराओं के तहत उस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट इसी वीडियो को लेकर सस्पेंड कर दिया था। इस वीडियो में वह अपनी कार में रेप पीड़िता के परिवार से मिलते हुए दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications