'भारत जोड़ो यात्रा' में बच्चों के शामिल होने पर आपत्ति, NCPCR ने राहुल गांधी के खिलाफ EC से एक्शन लेने को कहा
नई दिल्ली, 13 सितंबर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बच्चों के शामिल होने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। एनसीपीसीआर ने मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की बात कही है। आयोग ने कहा कि ये कदम उसने एक शिकायत पर उठाया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांधी और जवाहर बाल मंच बच्चों को राजनीतिक मंशा से निशाना बना रहे हैं और उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं।

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग शिकायत की गई है। जिसमें ये कहा गया है कि कांग्रेस अपने अभियान में राजनीतिक हथियार से बच्चों का दुरुपयोग कर रही है। जिस पर संज्ञान लेते हुए एनसीपीसीआर ने चुनाव आयोग से मामले में जांच करने और आवश्यक कर्रवाई करने को कहा है।
शिकायतकर्ता ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की गई अपनी शिकायत में कहा, "सोशल मीडिया पर कई परेशान करने वाली तस्वीरें और वीडियो प्रसारित हो रहे हैं, जिसमें यह देखा जा सकता है कि बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है और 'भारत जोड़ो' के नारे के तहत एक राजनीतिक एजेंडा के साथ उनके अभियान में भाग लेने के लिए बनाया गया है।" वहीं एनसीपीसीआर ने इस शिकायत को लेकर आरोप लगाया कि यह चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। केवल वयस्क ही एक राजनीतिक दल का हिस्सा हो सकते हैं। राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए बच्चों का उपयोग बाल शोषण है जो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है और ये भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के खिलाफ है।"
भारत के राज्यों में कांग्रेस जमीनी पकड़ मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से भारत जोड़ो यात्रा को एक अभियान के तौर शुरू किया है। राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' यात्रा की शुरुआत की थी। ये यात्रा अब केरल पहुंच चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को 'भारत यात्री' नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। इस दौरान कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications