Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NCP ने अमित शाह से मांग इस्तीफा, कहा-दिल्ली में गुजरात मॉडल दोहराया

नई दिल्ली। एनसीपी ने दिल्ली में हिंसा को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि दिल्ली में एक तरह का '2002 का गुजरात मॉडल' दिखाई दे रहा है। पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा भी मांगा है।.एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने हिंसा के समय दिल्ली पुलिस पर भी मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। बता दें कि, हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।

NCP says Gujarat Model Replicated in Delhi; hm amit Shah Must Go

दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है। महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने जांच की मांग की कि क्या गृह मंत्री राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति को संभाल नहीं पाए या उन्होंने कथित तौर पर पुलिस को निर्देश दिए थे कि त्वरित प्रतिक्रिया नहीं दे। विपक्षी दलों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में दंगों के दौरान वह मूकदर्शक बनी रही जहां दंगों में मरने वालों की संख्या 34 हो गई है।

कांग्रेस शाह का इस्तीफा पहले ही मांग चुकी है। मलिक ने कहा कि दिल्ली में गुजरात मॉडल की पुनरावृत्ति हुई है। उनका इशारा संभवत: 2002 के गुजरात दंगों की ओर था। मलिक ने कहा कि क्या गृह मंत्री दिल्ली में स्थिति को नहीं संभाल सके या उन्होंने खुद ही पुलिस को निर्देश दिए थे, इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

इससे पहले बुधवार को मलिक ने ट्वीट बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि, राजधानी में पिछले दो दिन से हिंसा फैली हुई है। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने जाहिर तौर पर गुजरात में 2002 में गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों की ओर इशारा करते हुए कहा, राजधानी में ऐसी चीजें क्यों हो रही हैं? दिल्ली में एक तरह का 2002 का गुजरात मॉडल दिखाई दे रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+