VIDEO: मणिशंकर अय्यर के बाद एनसीपी के माजिद मेनन का पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता माजिद मेनन ने कहा है कि बोहरा मुसलमानों की मस्जिद में जाकर पीएम मोदी की हालत धोबी के कुत्ते जैसी हो सकती है। वो ना इधर के रहेंगे ना उधर के। मेनन ने कहा, 'नरेंद्र मोदी की हालत ऐसी है कि जहां वो अपने कट्टर हिन्दूवाद से हटते हैं। वहां उनके गिरेबान पर हाथ पड़ जाता है, वीएचपी की और आरएसएस की तरफ से।'

NCP Majeed Menon on Narendra Modi Bohra musalman masjid visit

मेनन ने कहा, 'वो (नरेंद्र मोदी) बोहरा समाज के पास गए इस विचार से कि शायद मुसलमानों को रिझा लिया जाएगा। लेकिन वो ना इधर के रहेंगे ना उधर के, धोबी के कुत्ते वाली बात हो जाएगी। ये तो प्रधानमंत्री पर निर्भर है कि वो कितने कहां झुकते हैं लेकिन परिस्थिति ऐसी ना हो जाए कि कहीं के भी ना रहें।'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इंदौर में दाऊदी बोहरा मुसलमानों के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के अशरा मबारक कार्यक्रम में पहुंचे थे। पीएम मोदी ने सैफी मस्जिद में काफी वक्त गुजारा और मजलिस में शामिल हुए। मस्जिद में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बोहरा समुदाय राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की है। उन्होंने मस्जिद में मौजूद लोगों का'अशरा मुबारक'के मौके पर बुलाने के लिए धन्यवाद भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+