भारत में पाकिस्तान जैसे हालात, कुछ लोग हमले करना अपना अधिकार समझ रहे हैं: शरद पवार

एनसीपी नेता शरद पवार ने शुक्रवार को पुणे में एक कार्यक्रम में भारत की तुलना पाकिस्तान से कर डाली। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि, अपने पड़ोसी पाकिस्तान को देखें। वहां के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आज दस साल की सजा सुनाई गई है। भारत में भी आज ऐसे ही हालात हैं। ऐसे में यह देखना हमारी जिम्मेदारी है कि हम कैसे सद्भाव बनाए रखें और घृणा फैलाने वालों सभी तत्वों को कैसे दूर रखें।

 NCP leader Sharad Pawar says Section of people project as if its their right to attack others

उन्होंने कहा कि यदि किसी के हाथ में सत्ता है तो उसे यह देखना होगा कि सद्भाव कैसे कायम रहे और दूसरों का विकास कैसे हो। उन्होंने कहा कि आज इसकी कमी है। हम देख रहे हैं लोगों पर हमले हो रहे हैं, कभी मुसलमानों पर तो कभी इसाइयों पर। पवार ने कहा कि लोगों का एक वर्ग खुद को इस तरह से पेश कर रहा है जैसे दूसरों पर हमला करना उसका अधिकार है।

पवार ने कहा कि एक मंत्री कह रहा है कि इसाइयों ने आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं दिया है। उसे खुद पर शर्म आनी चाहिए। एनसीपी नेता ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई में काफी बड़ा योगदान दिया है और एनी बेसेंट कांग्रेस की एक प्रमुख नेता रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+