एनसीपी नेता ने पीएम मोदी, अमित शाह पर ढोकला-फाफड़ा को लेकर कसा तंज

Recommended Video

    Maharashtra: Minister Jitendra Awhad ने PM Modi, Amit Shah पर ढोकला-फाफड़ा को लेकर कसा तंज।वनइंडिया

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर तंज कसा है। आव्हाड ने पीएम मोदी, अमित शाह भाजपा नेता किरीट सोमैया को लेकर बयान दिया है जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। एक संभा को संबोधित करते हुए अव्हाड ने कहा कि सोमैया, पीएम मोदी और अमित शाह बोल देंगे कि हमारा राष्ट्रीय खाना फाफड़ा, जलेबी और ढोकला है।

    jitendra awhad

    एक सभा को संबोधित करते हुए एनसीपी नेता ने कहा कि मैं तो 365 दिन चिकन, मटन और मच्छी खाता हूं, हमारी पहचान इसी वजह से है। अभी किरीट सोमैया ने कुछ लिखकर भेजा है कि किसी गरीब आदिवासी के घर गया और चिकन खाया, अरे गरीब आदिवासी वही खाता है क्योंकि वह हमारा खाना है। बाद में ये बोल देंगे गुजराती सोमैया, मोदी-शाह कि आज के बाद हमारा राष्ट्रीय खाना फाफड़ा, जलेबी और ढोकला है। आव्हाड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    गौरतलब है कि जितेंद्र अव्हाड ने इससे पहले अपने सहयोगी कांग्रेस को लेकर ऐसा बयान दिया था जिसकी वजह से कांग्रेस असहज हो गई थी। अव्हाड ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी लोकतंत्र का गला घोंटा था। उनके खिलाफ भी कोई बोलने से डरता था। लेकिन उस समय पटना और अहमदाबाद के छात्रों नने उनका विरोध किया था। एक बार फिर से वही इतिहास इस बार महाराष्ट्र और देश के भीतर दोहराया जा रहा है। अव्हाड से पहले शिवसेना नेता संजय राउथ ने भी इंदिरा गांधी को लेकर बयान दिया था, जिसक चलते कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद राउत ने अपने बयान को वापस ले लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+