Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएमसी घोटाले को लेकर अनुराग ठाकुर से मिले शरद पवार

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने घोटाले में घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र कोआपरेटिव (पीएमसी) बैंक को फिर खड़ा करने को लेकर सोमवार को वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात की। दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद पवार ने कहा कि बातचीत रचनात्मक रही। करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आने के बाद रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक पर कई तरह के अंकुश लगाए हैं। बैंक के जमाकर्ताओं के लिए शुरुआत में निकासी की सीमा 1,000 रुपये तय की गई थी। इसे धीरे-धीरे रिजर्व बैंक ने बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है।

ncp chief Sharad Pawar meets Anurag Thakur to discuss revival of scam hit PMC Bank

अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद शरद पवार ने ट्वीट भी किया। पीएमसी बैंक में घोटाला पिछले साल सितंबर में सामने आया था। रिजर्व बैंक ने पाया था कि पीएमसी बैंक ने लगभग दिवाला हो चुकी कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) को 6,700 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण देने के लिए कथित रूप से बड़ी संख्या में फर्जी खाते बनाए थे। जिसके बाद रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक पर कई तरह के अंकुश लगा दिए थे।

घोटाले के बाद आरबीआई ने बैंक के जमाकर्ताओं के लिए शुरुआत में निकासी की सीमा 1,000 रुपये तय की गई थी। इसे धीरे-धीरे रिजर्व बैंक ने बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है। बता दें कि, पीएमसी बैंक ने लगभग दिवाला हो चुकी कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) को 6,700 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण देने के लिए कथित रूप से बड़ी संख्या में फर्जी खाते बनाए थे।

रिजर्व बैंक के मुताबिक पीएमसी बैंक ने कोर बैंकिंग प्रणाली से छेड़छाड़ कर के एचडीआईएल सहित करीब 44 बड़े लोन खातों का खुलासा किया था। इन खातों की स्थति को बैंक के केवल कुछ गिने चुने कर्मचारी ही देख सकते थे। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध जांच शाखा और प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस पांच लोगों के खिलाफ 32 हजार पृष्ठ का आरोप-पत्र दायर कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+