NCBC का बंगाल के DGP को पत्र, TMC नेता पीयूष पांडा के खिलाफ एक्शन का मांगा ब्यौरा, जानिए क्या है मामला

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पीयूष पांडा के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। वहीं मामले में अब राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को पत्र लिखकर पिछले तीन दिनों की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा है। आयोग ने कहा है कि पीएम पद बैठे हुए पिछड़े वर्ग के व्यक्ति के खिलाफ जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल के मामले की कमीशन खुद जांच करेगा।

पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपने पत्र में लिखा, "समाचार पत्रों और मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ये जानकारी प्राप्त हुई है कि तृणमूल कांग्रेस नेता पीयूष पांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है। भारत के प्रधानमंत्री पद पर बैठे हुए पिछड़े वर्ग के व्यक्ति पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर ने गंभीरता से लेते हुए जांच करने का निश्चय किया है। ऐसे में टीएमसी नेता पीयूष पांडा के खिलाफ पिछले तीन दिन के भीतर की गई कार्रवाई का ब्यौरा उपलब्ध कराई जाए।"

NCBC writes letter to West Bengal DGP

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी नेता पीयूष पांडा के पर ओबीसी समाज के अपमान का आरोप लगाया। पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर को लेकर उन्होंने कहा, "मैं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर जी से आग्रह करना चाहूंगा कि कृपया ओबीसी समाज पर हमले का संज्ञान लें। चुनाव आयोग को आचार संहिता के इस घोर उल्लंघन को लेकर इस नेता को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित करना चाहिए।"

बता दें कि पीयूष पांडा का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कथित रूप से कहते सुने जा रहे हैं कि एक तेली का बेटा राम मंदिर का उद्घाटन और पूजा कैसे कर सकता है। नरेंद्र मोदी ने अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन करके ईशनिंदा की है। ऐसा मैं नहीं बल्कि शंकराचार्यों ने कहा है। मोदी बहुत अहंकारी हैं। वह तेली समुदाय से हैं और वह मंदिर का उद्घाटन कर रहे हैं, जबकि ब्राह्मणों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+