'कौन सुपरस्टार का बेटा है...यह देखना हमारा काम नहीं, कार्रवाई होगी', आर्यन खान की हिरासत पर NCB का बयान

'कौन सुपरस्टार का बेटा है...यह देखना हमारा काम नहीं, हम कार्रवाई करेंगे', आर्यन खान की हिरासत पर NCB का बयान

मुंबई, 03 अक्टूबर: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले पर एनसीबी ने कहा है कि वह कार्रवाई करने के वक्त ये नहीं देखती है कि कौन सुपरस्टार का बेटा है। उनका एक्शन सबके लिए एक जैसा होता है। शनिवार (02 अक्टूबर) की रात मुंबई तट पर एक क्रूज पर रेव पार्टी में एनसीबी ने छापेमारी की थी। इस दौरान आर्यन खान के अलावा मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट हिरासत में लिए गए थे। रविवार (03 अक्टूबर) की दोपहर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को एनसीबी ऑफिस से मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया है।

Recommended Video

    Mumbai Cruise Drugs Raid: Rave Party में रेड पर क्या बोले NCB चीफ? | Aryan Khan | वनइंडिया हिंदी
    'कौन सुपरस्टार का बेटा है, ये देखना हमारा काम नहीं'

    'कौन सुपरस्टार का बेटा है, ये देखना हमारा काम नहीं'

    हाई-प्रोफाइल बॉलीवुड कनेक्शन पर एनसीबी प्रमुख एस.एन. प्रधान ने कहा, कार्रवाई के पहले एजेंसी यह पता नहीं लगाती है कि कौन उद्योगपति या फिल्म स्टार का बेटा है। कौन किस उद्योग से जुड़ रहा है और कौन शामिल हो रहा है, यह पता लगाना एनसीबी का काम नहीं है। कौन उद्योगपति का बेटा है, कौन सुपरस्टार का बेटा है, यह देखना हमारा काम नहीं है। हमारा काम कोई भी जो इस मामले में दोषी है, उसपर कार्रवाई करना है। हमारी कार्रवाई सबके लिए एक जैसी होती है, हम उसी पैमाने पर कार्रवाई कर रहे हैं और यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। जो कोई भी इस नेटवर्क में शामिल पाया जाएगा, चाहे वे किसी भी उद्योग से संबंधित हों, हम कार्रवाई करेंगे।''

    आर्यन खान की हिरासत से बॉलीवुड में हलचल

    आर्यन खान की हिरासत से बॉलीवुड में हलचल

    इस छापेमारी ने बॉलीवुड में फिर से एक बार हलचल पैदा कर दी है क्योंकि यह एक बार फिर बॉलीवुड-ड्रग्स कनेक्शन उजागर कर रहा है। एनसीबी ने कहा है कि उसने एमडीएमए, एक्स्टसी, कोकीन, एमएस, चरस इत्यादि जैसी दवाएं बरामद की हैं।

    एनसीबी प्रमुख एस.एन. प्रधान ने कहा, ये छापेमारी 2 सप्ताह तक चली जांच का परिणाम है। हमने खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की और इसमें कुछ बॉलीवुड लिंक की भी बात सामने आई थी।

    'ड्रग्स नेटवर्क में जो भी पाए जाएंगे, चाहे वह किसी भी ओहदे को हों कार्रवाई होगी'

    'ड्रग्स नेटवर्क में जो भी पाए जाएंगे, चाहे वह किसी भी ओहदे को हों कार्रवाई होगी'

    एनसीबी प्रमुख एस.एन. प्रधान ने कहा, ''इस केस पर कार्रवाई पहले से ही हो रही थी। हमलोग मुंबई में चल रहे ड्रग्स रैकेट के खिलाफ लगातार इंटेलिजेंस इकट्ठा कर रहे थे। ये था कि इनपुट पक्के हो जाएं उसके बाद ही हम कोई कार्रवाई चाहते थे। जैसे ही हमारा इनपुट पुख्ता हुआ, हमने छापेमारी के तौर पर कार्रवाई की।''

    उन्होंने कहा, ''8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जो इनपुट इन लोगों से मिल रहे हैं उसको ही इनपुट मानकर आगे कई दिनों तक कार्रवाई की जाए। इस ड्रग्स नेटवर्क में जो भी पाए जाएंगे चाहे वे किसी भी ओहदे के लोग हों कार्रवाई होगी।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+