छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बस को उड़ाया, तीन महिलाओं समेत CISF जवान की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा में नक्सलियों ने गुरुवार को हमले में एक बस को उड़ा दिया है। धमाके में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। घायलों में सीआईएसएफ के दो जवान भी हैं और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन चार लोगों की मौत हुई है उसमें एक सीआईएसएफ जवान और तीन महिलाएं हैं।

शांतिपूर्ण तरीके से होंगे चुनाव
यह घटना छत्तीसगढ़ के बछेली में हुई है। बस्तर के आईजी वी सिन्हा की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि हमले में एक सीआईएसएफ जवान समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दो लोग इसमें घायल हैं। उन्होंने बताया कि इस हमले का मकसद आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनर सुरक्षाबलों का मनोबल कम करना था। सिन्हा ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं उनके मनोबल को कम नहीं कर सकती हैं। जल्द होने वाले लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications