नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट कर उड़ाई जीप, 7 जवान शहीद, 2 गंभीर रूप से घायल

घटना आज सुबह 9:40 बजे हुई। पुलिस के जवान नक्सलियों के खिलाफ एक अभियान के लिए जा रहे थे। बताया गया है कि हमले के शिकार हुए जवान नक्सल विरोधी अभियान के लिए गठित विशेष सी-60 बल के सदस्य थे। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस हमले में हमारे सात बहादुर जवान शहीद हुए हैं। घायलों को हेलीकॉप्टर से नागपुर भेजा गया है। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया है। विस्फोट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग भी हुई। बताया गया है कि फायरिंग अभी भी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications