हॉलीवुड में मिली तारीफ पर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 'मेरे अपने देश और लोगों ने नहीं बुलाया हैंडसम'

वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की सफलता के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी सफलता की अलग ही ऊंचाई पर हैं। उन्हें इस वेब सीरीज में खूब पसंद किया गया था और अब जल्द ही उनकी फिल्म 'मंटो' रिलीज होने वाली है। नवाज फिल्हाल 'मंटो' के प्रमोशन्स में बिजी हैं।

Nawazuddin Siddiqui

नई दिल्ली। वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की सफलता के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी सफलता की अलग ही ऊंचाई पर हैं। उन्हें इस वेब सीरीज में खूब पसंद किया गया था और अब जल्द ही उनकी फिल्म 'मंटो' रिलीज होने वाली है। नवाज फिल्हाल 'मंटो' के प्रमोशन्स में बिजी हैं। हाल ही में उन्हें हॉलीवुड पत्रकारों ने हैंडसम बुलाया और इटैलियन एक्टर मार्सेलो मास्ट्रोयानी से उनकी तुलना की। इस तारीफ से गदगद नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें उनके अपने देश ने कभी हैंडसम नहीं बुलाया, ऐसे में ये एक बड़ी छलांग है।

'मेरे अपने लोगों ने नहीं बुलाया हैंडसम'

'मेरे अपने लोगों ने नहीं बुलाया हैंडसम'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाल ही में हॉलीवुड पत्रकारों ने खूब तारीफ की और उन्हें हैंडसम बुलाया। इस तारीफ पर एक इंटरव्यू में नवाज ने कहा, 'अमेरिकन सिनेमा के प्रतिष्ठित पब्लिकेशन्स द्वारा हैंडसम बुलाए जाने को मैं मूल्य देता हूं। मुझे कभी मेरे अपने देश में, अपने लोगों ने, अपने क्रिटिक्स जिन्हें मेरा काम पसंद आया, उन्होंने भी हैंडसम नहीं बुलाया। तो ये मेरे लिए एक बड़ी छलांग है।' अपनी इस तारीफ से नवाज काफी खुश हैं।

लियनार्डो डीकेप्रियो को बताया शानदार अभिनेता

लियनार्डो डीकेप्रियो को बताया शानदार अभिनेता

उनकी तुलना इटैलियन एक्टर मार्सेलो मास्ट्रोयानी से भी की गई। इतने बड़े एक्टर से अपनी तुलना पर नवाज ने कहा, 'ओह माई गॉड! वो एक शानदार अभिनेता थे। जब मैं उन्हें विटोरियो दी सिरका में परफॉर्म करते देखता हूं तो सोचता हूं कि कैसे एक्टिंग में इस स्तर की वास्तविकता हो सकी है।' नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस इंटरव्यू में अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें 'बर्डमैन' में माइकल कीटन और 'द वॉल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' में लियनार्डो डीकेप्रियो शानदार थे।

जल्द दिखेंगे सदाअत हसन मंटो के किरदार में

जल्द दिखेंगे सदाअत हसन मंटो के किरदार में

नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज भले ही सफलता की ऊंचाई पर हों, लेकिन उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि वो पैसों की भी परवाह नहीं करते। नवाजुद्दीन की फिल्म 'मंटो' 21 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने विवादित पाकिस्तानी लेखकर सदाअत हसन मंटो का किरदार निभाया है। फिल्म को नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है। नवाज बाला साहेब ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+