छुट्टियां मना रहे हीरो-हीरोइन पर भड़के नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- लोग मर रहे हैं पर ये मालदीव में तमाशा कर रहे

छुट्टियां मना रहे हीरो-हीरोइन पर भड़के नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- लोग मर रहे हैं पर ये मालदीव में तमाशा कर रहे

मंबुई, 15 अप्रैल: कोरोना काल में बॉलीवुड सेलेब्रिटियों द्वारा छुट्टियां मनाने को लेकर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुरी तरह भड़क गए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस महामारी के दौर में मालदीव सहित अन्य जगहों पर हॉलीडे मनाने वाले सिलेब्रिटीज को जमकर खरी-खोटी सुनाया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों के पास खाने के लिए नहीं है, लोग मर रहे हैं और इन सिलेब्रिटीज ने मालदीव में तमाशा लगाया हुआ है,छुट्टियां मना रहे हैं और तस्वीरें, वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन लोगों को बिल्कुल भी शर्म नहीं है। कोरोना काल में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सारा अली खान, जान्हवी कपूर सहित कई सितारे देश के बाहर हॉलीडे पर हैं। सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड सितारों के 'विशेषाधिकार' की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब पूरी दुनिया कोरोना की जंग लड़ रही है तो बॉलीवुड सितारे छुट्टियों की तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं।

Recommended Video

    Maldives में छुट्टियों मना रहे Bollywood Celebs पर भड़के Nawazuddin Siddiqui । वनइंडिया हिंदी
    शर्म करो, लोग मर रहे हैं और आप मालदीव में पैसे उड़ा रहे हैं: नवाजुद्दीन

    शर्म करो, लोग मर रहे हैं और आप मालदीव में पैसे उड़ा रहे हैं: नवाजुद्दीन

    टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी वेबसाइट के मुताबिक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कोरोना काल में वेकेशन मनाने वाले सितारों पर गुस्सा किया है और बॉलीवुड के कलाकारों के बर्ताव में सुधार लाने की बात की है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड के कलाकारों के ऐसा करने पर निराशा व्यक्त की है।

    कोरोना काल में मालदीव में घूमना और तस्वीर-वीडियो पोस्ट करने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''ये फिल्मी हस्तियां इन दिनों मालदीव में हॉलीडे पर हैं। यह काफी शर्मनाक है। मनोरंजन जगत से जुड़े लोग वेकेशन की तस्वीरों को ऐसे समय में पोस्ट कर रहे हैं, जब दुनिया सबसे खराब मंदी की चपेट में है। भारत सहित दुनियाभर में लोगों की स्थिति खराब है। देश मंदी की चपेट में है, लोगों के पास खाने के लिए कुछ नहीं है, लोग मर रहे हैं और ऐसे वक्त में ये लोग वहां पैसे फेंक रहे हैं। कुछ तो शर्म करो।''

    'इंसान‍ियत के लिए, प्लीज उन लोगों को ताना मत मारिए जो पीड़ित हैं'-नवाज

    'इंसान‍ियत के लिए, प्लीज उन लोगों को ताना मत मारिए जो पीड़ित हैं'-नवाज

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''लोगों ने मालदीव्स को तमाशा बना रखा है। मुझे नहीं पता ति इनका टूरिज्म इंडस्ट्री के साथ इनकी क्या सांठ-गांठ है। लेकिन मानवता के नाते, प्लीज अपना वेकेशन, अपने तक ही सीमित रखें। हर जगह दुख है। कोरोना के मामले हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। अपन वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर, प्लीज उन लोगों को ताना मत मारिए जो पीड़ित है। जो लोग दुख से जूझ रहे है, उन्हे मत छेड़िए।''

    मनोरंजन जगत को बदलने की जरूरत, थोड़ा नरमी दिखाइए: नवाजुद्दीन

    मनोरंजन जगत को बदलने की जरूरत, थोड़ा नरमी दिखाइए: नवाजुद्दीन

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस बात से खुश नहीं है कि कैसे कुछ लोग मौजूदा संकट से आंखें चुरा रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले, ''मनोरंजन जगत को बदलने की जरूरत है। एक समुदाय के रूप में भारत के मनोरंजन जगत को अपना दिल बड़ा रखने की जरूरत है। कोव‍िड के केस दिन-पर-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। थोड़ा तो नरम दिल रखो।''

    यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी मालदीव में छुट्टियां मनाने की कोई योजना है, अभिनेता नवाजुद्दीन ने कहा, जी नहीं, मैं अपने परिवार के साथ अपने होम टाऊन बुढाना में हूं। यही मेरे लिए मालदीव है।' बता दें कि बुढाना उत्तर प्रदेश राज्य के मुजफ्फनगर जिले में स्थित है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+