लंबे झगड़े के बाद साथ आए नवाजुद्दीन और आलिया ने लिया बड़ा फैसला, बच्चों को लेकर जा रहे दुबई

मुंबई, 2 अगस्त: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया का रिश्ता बीते साल काफी ज्यादा खराब हो गया था। आलिया ने नवाजुद्दीन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और दोनों अलग रह रहे थे। हाल के दिनों में दोनों फिर से नजदीक आए हैं। अब दोनों ने बच्चों के साथ विदेश की ट्रिप पर जाने का फैसला लिया है। दोनों बच्चों को लेकर दुबई जाने वाले हैं। बच्चों की आगे की पढ़ाई लिखाई भी दुबई में ही होगी।

दुबई में ही कराएंगे बच्चों का दाखिला

दुबई में ही कराएंगे बच्चों का दाखिला

एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि वह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही फैमिलीी ट्रिप पर दुबई जाने वाले हैं। दोनों बच्चे शोरा और यानी भी साथ जाएंगे। आलिया ने कहा, हम चारों जा रहे हैं, हम जल्द ही टिकट बुक करेंगे, हम चारों जा रहे हैं। बच्चे दुबई में ही रहेंगे। उनका दुबई के एक स्कूल में दाखिला होगा, क्योंकि घर से ऑनलाइन कक्षाएं बोझ बन गई हैं। वे ऑनलाइन पढ़ाई का आनंद नहीं ले रहे हैं और कक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं, जो भारत में निकट भविष्य में एक संभावना की तरह नहीं दिखता है। ऑनलाइन पढाई वो नहीं होती जो आपको कक्षा में मिलती है। इसलिए हमने ये फैसला लिया है।

इस साल सुधरें हैं दोनों के रिश्ते

इस साल सुधरें हैं दोनों के रिश्ते

आलिया और नवाजुद्दीन के रिश्ते बीते साल काफी बिगड़ गए थे। दोनों ने एक दशक की अपनी शादी को खत्म कर तलाक लेने का फैसला किया था। आलिया ने नवाज पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप भी लगाए थे। इस साल की शुरूआत में ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक लेने का अपने फैसले को आलिया ने बदला। आलिया ने कई आरोप लगाए थे लेकिन नवाजुद्दीन ने इस पर कोई बात करने से इंकार कर दिया था। आलिया की तरफ से हुए तमाम तरह की बयानबाजी के बावजूद अपने रिश्तों पर चुप्पी ही साधे रखी थी। अब दोनों साथ आए हैं और बच्चों के लिए दुबई जा रहे हैं।

बच्चों को दुबई छोड़ शूटिंग के लिए जााएंगे

बच्चों को दुबई छोड़ शूटिंग के लिए जााएंगे

नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्दी ही अपनी अगली फिल्म हीरोपंती-2 की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में एक्टर हमें टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आलिया और बच्चों को दुबई छोड़कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी शूटिंग के लिए लंदन रवाना हो जाएंगे।बता दें कि संजय दत्त भी कुछ महीनों से पूरे परिवार के साथ दुबई रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+