नवाज शरीफ सुबह 11 बजे पहुंचेंगे नई दिल्ली, रात्रि भोजन करेंगे नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात भवन में

राजनीतिक उठा-पटक के बाद शरीफ भारत आने के लिए तैयार हो गए हैं। शरीफ के साथ पाकिस्तान के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे और उनका एक विशेष दल भी उनके साथ हमेशा बना रहेगा। बताया गया है कि शाम 4 बजे नवाज शरीफ मीडिया को संबोधित करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवाज शरीफ और नरेंद्र मोदी की मुलाकात हैदराबाद हाउस में होगी। सूत्रों का ऐसा मानना है कि इस मुलाकात के बाद मोदी और शरीफ के बीच किसी व्यापारिक बात को लेकर समझौता भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications