पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 26 मई को भारत आएंगे, अटल के बाद नमो ने बढ़ाया कदम

कयास लगाई जा रही थी कि नवाज शरीफ नरेंद्र मोदी के इस बुलावे को ठुकरा सकते हैं लेकिन सभी को चौंकाते हुए शरीफ ने न्यौता कुबूल कर लिया है। भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए शार्क देशों समेत पाकिस्तान को न्यौता क्या भेज दिया था तब से चुनावी सियासत गर्मा गई थी। हालांकि नवाज शरीफ ने अब इस न्यौते को कुबूल भी कर लिया है।
पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रवक्ता का कहना है कि पार्टी चाहती है कि शरीफ भारत जाएं, लेकिन पाकिस्तानी अखबार डॉन ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से लिखा है कि नवाज शरीफ भारत आने के फैसले पर स्टेकहोल्डर्स (मामले से जुड़े लोग) से परामर्श करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे। अखबार ने 'स्टेकहोल्डर्स' कौन हैं, इस बारे में कुछ नहीं बताया है। पाकिस्तानी सरकार पर सेना और आईएसआई का असर जगजाहिर होने के मद्देनजर सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या नवाज के भारत आने के फैसले पर आखिरी मुहर आईएसआई या देश की सेना लगाएगी?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने आपसी ताल-मेल के लिए काफी जाने जाते हैं। पाकिस्तान की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नवाज शरीफ ने अमेरिका, ब्रिटेन और ईरन जैसे तमाम देशों के साथ हाथ मिलाया है। बार अब भारत की है, देखें तस्वीरें:

जब ईरान और पाकिस्तान में हुई दोस्ती
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने में सबसे तेज माने जाते हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत समेत कई देशों के साथ दोस्ती करने की पहल की।

बराक ओबामा के साथ गुफ्तगु करते नवाज शरीफ
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी नवाज शरीफ ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया लेकिन अभी भी कहीं न कहीं दरार बरकरार है।

नवाज शरीफ देते हैं विदेशी नीति पर बल
पाकिस्तान को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए नवाज शरीफ ने विभिन्न देशों के साथ हाथ मिलाने की कोशिश की है।

नवाज शरीफ आपसी ताल-मेल के लिए जाने जाते हैं
कांग्रेस के दस वर्ष के शासनकाल में डा मनमोहन सिंह ने नवाज शरीफ से सिर्फ एक ही बार मुलाकत की थी।

अहमदाबाद में जलाया गया नवाज शरीफ का पुतला
जैसे ही लोगों को यह पता चला कि नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए नवाज शरीफ को न्यौता भेजा है गुजरात के अहमदाबाद इलाके में लोगों ने शरीफ का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद की नारेबाजी की।












Click it and Unblock the Notifications