नवाब शाह ने पत्नी पूजा बत्रा के साथ शेयर की हॉट फोटो, बोले- साथ बढ़ना है, बच्चे पैदा करने हैं

नई दिल्ली। हाल ही में एक्ट्रेस पूजा बत्रा और नवाब शाह शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 5 माह के रिश्ते के बाद अचानक शादी करने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया। एक तरफ जहां सोशल मीडियो पर दोनों की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं वहीं नवाब शाह ने पूजा के साथ एक हॉट तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों का पोज शानदार है और उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। दोनों ने इसी माह राजधानी दिल्ली में शादी रचाई है।

नवाब ने पूजा के साथ शेयर की हॉट फोटो

नवाब ने पूजा के साथ शेयर की हॉट फोटो

नवाब ने पूजा के साथ जो फोटो शेयर की है उसमें वे चेक शर्ट पहने हुए हैं जबकि पूजा ने सेक्सी रेड ड्रेस पहना हुआ है। फोटो के कैप्शन में नवाब ने लिखा है- 'लेडी थिंक्स लाइक का बॉस'। इस तस्वीर को दोनों के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और शानदार कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि पूजा ने 9 साल पहले अपने पर्व पति सोनू आलूवालिया से तलाक ले लिया था। 1993 में मिस इंडिया एशिया पेसिफिक टाइटिल जीतने वाली पूजा बत्रा हमेशा चर्चित रही हैं।

View this post on Instagram

lady thinks like a boss ❤️🦋🦂🎩

A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on

'पहली मुलाकात के बाद ही करना चाहता था पूजा से शादी'

गौरतलब है कि नवाब ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह पहली मुलाकात के बाद से ही पूजा से शादी करना चाहते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नवाब ने कहा कि जब मैं उनके साथ फिर से मिला, तो मेरे दिमाग में कोई रिलेशनशिप की बात नहीं थी। हालांकि, जीवन में इस स्तर पर, आप साथी के नहीं होने पर शून्य महसूस करते हैं। पूजा ने धूप की तरह मेरे जीवन में प्रवेश किया और मुझे यकीन था कि मैं अपनी बाकी जिंदगी उसके साथ बिताना चाहता हूं। वास्तव में, मैं हमारी पहली मुलाकात के बाद उससे शादी करना चाहता था'।

'हमें साथ बढ़ना है और बच्चे भी पैदा करने हैं'

'हमें साथ बढ़ना है और बच्चे भी पैदा करने हैं'

मैंने उसे अपने परिवार के सामने प्रपोज किया। यह बिल्कुल भी प्लान्ड नहीं था और बस हो गया। यह हम दोनों के लिए शानदार था। जब आप जानते हैं कि वह सही व्यक्ति है, तो आप उत्साहित होते हैं और जीवन जीने के लिए प्रेरित हो जाते हैं। मैं उसे बताता रहता हूं कि हमारे पास कम समय है क्योंकि हमें एक साथ बढ़ना है और बच्चे भी पैदा करने हैं। हमें घूमने की जरूरत है, हम पढ़ना और लिखना दोनों पसंद करते हैं, और जैसा कि हम कहते हैं 'जिंदगी छोटी है, इसलिए हम उन चीजों को क्यों न करें जो हमें पसंद हैं।'

'मुझे एहसास हुआ कि ये ही वो शख्स है'

'मुझे एहसास हुआ कि ये ही वो शख्स है'

पूजा ने शादी के बाद बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि- 'नवाब और मैंने दिल्ली में केवल हमारे परिवारों की उपस्थिति में शादी रचाई है। हमारे प्रियजन हमसे पूछते रहे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे थे। मैं बस फ्लो के साथ जा रहा थी, लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि ये ही वो शख्स है जिसके साथ मैं जीवन के बाकी समय बिताना चाहती हूं और इसमें देरी करने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए, हम यहां हैं और हमने आर्य समाज से शादी की है। और इस सप्ताह हम अपनी शादी का पंजीकरण भी करा लेंगे।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस पूजा बत्रा के पति नवाब शाह ने खोला गुपचुप शादी का सीक्रेट राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+