38 ब्रम्होस मिसाइल को बेड़े शामिल करने का नौसेना ने भेजा प्रस्ताव, बढ़ेगी भारत की ताकत

नई दिल्ली। देश की नौसेना ने अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए एक 38 विस्तारित रेंज की ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की खरीद का प्रस्ताव सामने रखा है। ये सभी मिसाइलें तकरीबन 450 किलोमीटर तक की दूरी तक निशाना लगा सकती हैं। ये सभी मिसाइलें विशाखापत्तनम क्लास युद्धपोत पर रखी जाएंगीं जहां से जल्दी ही नौसेना इन्हें अपने बेड़े में शामिल कर सकती हैं।

brahmos

सरकार के सूत्रों का कहना है कि नौसेना ने 1800 करोड़ रुपए में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय के सामने प्रस्ताव रखा है। माना जार रहा है कि जल्द ही रक्षा मंत्रालय इसकी अनुमति दे सकती है। मिसाइलों के शामिल होने के बाद नौसेना की शक्तियों व युद्धक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि ब्रम्होस मिसाइलें नौसेना के युद्धपोत पर सबसे अहम हथियार साबित होगी। पहले से ही यह मिसाइलें युद्धपोतों पर तैनात हैं। भारतीय नौसेना चेन्नई में ब्रम्होस मिसाइल से युद्धपोत आईएनएस पर कई सफल परीक्षण किए थे।

बता दें कि आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत स्वदेश में निर्मित सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के निर्यात के लिए डीआरडीआओ लगातार काम कर रहा है। भारत और रूस ने साझा उद्यम शुरू करके ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को तैयार करने का काम शुरू किया था, जोकि बाद में देश की तीनों ही सेनाओं के लिए एक अहम हथियार के तौर पर उभरकर सामने आया। सेना के तीनों ही बेड़े में ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सबसे शक्तिशाली हथियार के तौर पर काम करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+