नेवी अफसर को थी पोर्न देखने की लत, अपलोड कर दी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें

पुणे। भारतीय नौसेना के एक कमांडर को अपनी पत्नी की आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस ने 39 वर्षीय नौसेना कमांडर को अपनी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरों और छेड़छाड़ की हुई तस्वीरों को ऑनलाइन अपलोड करने के आरोप में पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोंधवा पुलिस थाने के निरीक्षक महादेव कुम्भर ने गुरुवार को बताया कि पीड़ित महिला ने मंगलवार को इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

नेवी अफसर को थी पोर्न देखने की लत, अपलोड कर दी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें

शिकायत में महिला ने कहा था कि उसके पति को पोर्नोग्राफी देखने की लत है। उसने बताया कि उसके पति वर्तमान में दिल्ली में पदस्थ हैं। महिला खुद भी सेना की पूर्व अधिकारी हैं। उन्होंने शिकायत में जिक्र किया है कि वह अपने बच्चों को लेकर हाल में अपने माता-पिता के घर रहने चली गईं क्योंकि उनके पति की यह लत छूट नहीं रही है। उनकी लत छुड़ाने के लिए उन्होंने और अन्य परिजनों ने बहुत प्रयास किए। पति के व्यवहार से परेशान महिला पुणे चली गईं और पिछले महीने कुटुम्ब अदालत में उन्होंने तलाक की अर्जी दी।

इंस्पेक्टर महादेव कुंभर ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली से पुणे जाने के दौरान पत्नी के पास उसके पति का मोबाइल फोन मौजूद थी। मोबाइल में छानबीन के दौरान उसने एक फोटो ऐप पर अपनी आपत्तिजनक फोटो देखी। उन्होंने बताया, 'पीड़ित पत्नी की तस्वीरों को अपलोड करने के अलावा उसके पति ने ऐप पर अपने सहयोगी की पत्नी और कुछ अन्य महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।'

कुंभर ने कहा, 'शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फोटो ऐप पर अपनी पत्नी की तस्वीरें अपलोड करने के लिए अपने ई-मेल अकाउंट का इस्तेमाल किया है।' हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि पत्नी के शिकायत के आलावा उनके पास किसी अन्य महिला की ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कमांडर का अपने सहयोगी की बीवी के साथ अफेयर चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+