समलैंगिक विवाह और लिव-इन रिलेशनशिप पर बरसीं सांसद नवनीत राणा, कहा- यह हमारी संस्कृति नहीं

लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह पर सवाल खड़ा करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। बच्चों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि माता-पिता के प्रति उनका एक फर्ज है, नके कर्ज को अदा करना चाहिए

navneet rana

Navneet Rana: लोकसभा सांसद नवनीत राणा एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार नवनीत राणा ने लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिंक विवाह को लेकर बयान दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को दूसरे शहरों में पढ़ने के लिए भेजते हैं, लेकिन इसमे से कुछ लड़के-लड़कियां लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं, ये लोग किराए के घर पर लिव इन में रहने लग जाते हैं।

लिव इन रिलेशन के खिलाफ बोलते हुए राणा ने कहा कि मैंने अपने पूरे जीवन में एकभी भी लिव इन रिलेशन के बारे में नहीं सुना। हम जब पढ़ाई करते थे तो मैंने इस शब्द को कभी नहीं सुना, लेकिन मैं इसे आजकल की पीढ़ि के मुंह से सुनती हूं। माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ने के लिए पुणे, मुंबई भेजते हैं, जहां ये किराए के घर पर साथ रहने लग जाते हैं। यह हमारी संस्कृति नहीं है। इसके अलावा समलैंगिक विवाह पर बोलते हुए नवनीत राणा ने कहा कि आखिर क्या हो रहा आजकल, लड़के-लड़कों से शादी कर रहे हैं, लड़कियां लड़कियों से शादी कर रही हैं, आखिर हमारे जीवन में यह कौन सी संस्कृति आ गई है।

नवनीत राणा ने कहा कि माता-पिता अपना खून-पसीना एक करके इन बच्चों को पालकर बड़ा करते हैं और यही बच्चे ऐसा कदम उठा लेते हैं। आखिर इससे माता-पिता को कितना दुख होता है। बच्चों को इस बात को हमेशा याद रखना चाहिए कि उन्हें अपने माता-पिता के कर्ज को अदा करना होता है, यह उनकी जिम्मेदारी होती है, युवाओं को इस बात का हमेशा एहसास होना चाहिए।

इससे पहले 2022 में भी नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा विवादों में आए थे, इन दोनों ने उद्धव बाला साहेब ठाकरे के घर मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। दोनों के इस ऐलान के बाद तमाम राजनीतिक दलों ने इसपर प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने 23 अप्रैल 2022 को दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+