Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नवीन पटनायक ने पांचवीं बार ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

Recommended Video

    Odisha CM Naveen Patnaik ने 5वीं बार ली सीएम पद की Oath, तोड़ा ये Record | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पिछले दो दशक से ओडिशा की सत्ता संभाल रहे नवीन पटनायक और उनकी पार्टी ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बीजू जनता दल ने 147 सीटों वाली विधानसभा में 105 पर जीत हासिल की। बुधवार को नवीन पटनायक ने पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एक सार्वजनिक समारोह में नवीन पटनायक ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

    Naveen Patnaik takes oath as the Chief Minister of Odisha for fifth time

    नवीन पटनायक के अलावा 20 मंत्रियों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 11 कैबिनेट मंत्री और 9 राज्यमंत्री शामिल हैं। नवीन पटनायक के कैबिनेट में अबकी 10 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के खास मौके पर विख्यात लेखिका और नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता भी मौजूद थीं। पीएम मोदी ने भी ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नवीन पटनायक को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि ओडिशा के विकास के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार को हर प्रकार का सहयोग देगी।

    नवीन पटनायक की कैबिनेट में 9 राज्य मंत्रियों में अशोक पांडा के अलावा सभी नए चेहरे हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लेकर मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या 21 हो गई है। नवीन पटनायक 5 मार्च 2000 को पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने थे, तब से लेकर लगातार इस राज्य के सीएम हैं। 2000 के बाद से हर विधानसभा चुनाव में बीजद ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

    बीजद ने 147 में से 105 सीटों पर हासिल की थी जीत

    विधानसभा चुनावों से पहले कई राजनीतिक विश्लेषकों ने नवीन पटनायक की वापसी पर संदेह जाहिर किया था लेकिन पटनायक ने इन चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की। ओडिशा में बीजू जनता दल को कुल 105 मिली थीं जबकि बीजेपी को 27, कांग्रेस को 13 और सीपीएम को 1 सीट पर जीत हासिल हुई थी। ओडिशा में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव साथ ही हुए थे। लोकसभा चुनाव में बीजद ने 12 सीटों पर कब्जा किया जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर कब्जा किया। इसके अलावा एक सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+