राष्ट्रपति चुनाव 2022: NDA को मिल सकता है BJD का समर्थन, महिला को उम्मीदवार बनाने की मांग
बीजू जनता दल 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए उम्मीदवार का समर्थन कर सकती है।
नई दिल्ली, 16 जून : बीजू जनता दल 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए उम्मीदवार का समर्थन कर सकती है। पार्टी सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एनडीए उम्मीदवार को समर्थन करने का फैसला किया है। हालांकि, नवीन पटनायक ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।

Recommended Video
लेकिन बीजद खेमे में यह बात चल रही है कि पार्टी एनडीए उम्मीदवार को वोट देगी। 2017 के चुनाव में भी नवीन पटनायक ने राम नाथ कोविंद को वोट दिया था। मुख्यमंत्री पटनायक ने हाल ही में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
उस वक्त उन्होंने कहा था कि तब राष्ट्रपति चुनाव पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। बीजद के एक वरिष्ठ सांसद ने टीओआई को बताया कि बीजद को कोविंद को दूसरे कार्यकाल के लिए समर्थन देने या उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को शीर्ष पद के लिए पदोन्नत करने के बारे में कोई रिजर्वेशन नहीं होगा। लेकिन नवीन पटनायक चाहेंगे कि भाजपा नेतृत्व एक योग्य महिला को राष्ट्रपति के चुनावी मैदान में उतारे।












Click it and Unblock the Notifications