'15 लाख सैलरी देती हूं पर कैफे से कमाई हुई ठप', कंगना रनौत का छलका दर्द, सुनाया अपना दुखड़ा, देखें Video
Kangana Ranaut in Mandi: बॉलीवुड एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत अपने बयानों के कारण आए दिन सुर्खियां बटोरती रहीं हैं। एक बार फिर कंगना रनौत ऐसी बयान दिया हैं, जिसकी चर्चा हो रही है। हालिया टिप्पणी कंगना रनौत ने अपने संसदीय क्षेत्र मंडी में बाढ़ प्रभावित लोगों से कही है।
दरअसल,बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश में अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मंडी में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंची थी, जब लोगों ने बाढ़ में हुए अपने नुकसान और कठिनाई के बारे में बताया तो कंगना रनौत उनके सामने अपना ही रोना रोने लगी और उन्हें अपना ही दर्द बयां कर डाला।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में अपना रेस्तरां चलाने वाली कंगना रनौत ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों का दौरा किया था। उन्होंने इसी दौरान अपनी आपबीती अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से बताई।
कंगना बोलीं- सोचिए मैं किस दौर से गुजर रही हूँ...
दरअसल, मंडी बाढ़ पीड़ितों ने जब बाढ़ के कारण आई समस्याओं को हवाला देकर मदद मांगी तो कंगना रनौत बोलीं "जरा कल्पना कीजिए कि मैं किस दौर से गुजर रही हूँ... मेरा भी यहां एक रेस्तरां है। कल मेरा सिर्फ ₹50 का कारोबार हुआ। मुझे ₹15 लाख का वेतन देना है। कृपया मेरे दर्द को भी समझिए, मैं भी इंसान हूँ।"
महिला से बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
यह बात उन्होंने एक वीडियो में कही जो गुरुवार को वायरल हो गया। वायरल क्लिप में, कंगना रनौत एक महिला से बातचीत करती हुई दिखीं, जो हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर भाजपा सांसद से कुछ सवाल पूछने की कोशिश कर रही थी। मंडी की सांसद ने महिला से अपने दर्द को समझने का आग्रह किया, क्योंकि उन्होंने बताया कि उनके रेस्तरां को वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा है।
कंगना रनौत कौन सा चलाती हैं कैफे?
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में, कंगना रनौत ने घोषणा की थी कि वह मनाली में अपना पहला कैफे - 'द माउंटेन स्टोरी' खोलेंगी। जो बाढ़ के कारण जबरदस्त घाटे में चल रहा है।
स्थानीय लोग बोले- कंगना वापस जाओ, तुम देर से आई हो
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मनाली के पतलीकूहल इलाके में बारिश से प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान कंगना रनौत को कथित तौर पर कुछ विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने काले झंडे दिखाकर और नारे लगाकर अभिनेत्री के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। हिमाचल में सांसद के दौरे के दौरान "कंगना वापस जाओ, तुम देर से आई हो" के नारे लगाए गए।
बता दें हाल ही में, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मूसलाधार बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे।
उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने और इससे प्रभावित लोगों से बातचीत करने के लिए पहाड़ी राज्य के कुछ हिस्सों का दौरा किया। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली सहित कई हिस्सों में पिछले कुछ हफ्तों से भारी बारिश और मॉनसून के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आम बात हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications