पूरा हुआ सीरो सर्वेक्षण के अंतिम दौर का राष्ट्रव्यापी सर्वे, सितंबर के अंत तक आ जाएंगे परिणाम
नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने दूसरे दौर के सीरो सर्वेक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करिलया है। कोरोना वायरस की व्यापकता निर्धारित करने के लिए और उसकी पहचान के लिए कराए गए सीरो सर्वे के नतीजे सितंबर माह के अंत तक आने की उम्मीद है। राज्यों ने आईसीएमआर के साथ मिलकर क्षेत्र और शहर विशिष्ट सर्वेक्षण भी किए हैं।
Recommended Video


दूसरे चरण के सीरो सर्वे के नतीजों का विश्लेषण कर रहा है आईसीएमआर
रविवार को आईसीएमआर ने बताया कि अभी वह दूसरे और आखिरी चरण की सीरो सर्वे में आए नतीजों का विश्लेषण कर रही है, जिसमें वह पहले और दूसरे चरण के नतीजों को तुलनात्मक अध्ययन करेगी। आईसीएमआर ने यह भी कहा कि वह पिछले सर्वेक्षण से संबंधित कंटेनमेंट जोन के निष्कर्ष राज्य अधिकारियों से साझा करता रहा है। उसने कहा पिछले सर्वे के कंटेनमेंट जोन के परिणाम राज्य सरकारों को बता दिए गए थे।

21 राज्यों में समान 69 जिलों में करीब 24,000 के नमूनों का परीक्षण हुआ
दूसरे और आखिरी चरण के सीरो सर्वे में कुल 21 राज्यों में समान 69 जिलों में 24,000 के करीब नमूनों का परीक्षण किया गया है, जो राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण के पहले दौर में शामिल थे। चेन्नई में स्थित ICMR का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी, सर्वेक्षण और विश्लेषण परिणामों का पर्यवेक्षण करने वाली नोडल एजेंसी है। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया था कि सितंबर के अंत तक दूसरे सीरो सर्वे के परिणाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

मई में पहले सीरो सर्वेक्षण के बाद से रोग की व्यापकता कैसे बदल गई?
सीरो सर्वेक्षण का उद्देश्य यह भी निर्धारित करना है कि मई में पहले सीरो सर्वेक्षण के बाद से रोग की व्यापकता कैसे बदल गई है, जबकि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू था। हाल ही में आईसीएमआर महानिदेशक डा. बलराम भार्गव ने भी पुष्टि की थी कि सीरो सर्वेक्षण पहले ही पूरा हो गया था और परिणाम सितंबर के अंत तक निकलने की संभावना थी।

चयनित लोगों के रक्त नमूनों का विश्लेषण करके सीरो सर्वेक्षण किया जाता है
गौरतलब है कोरोना वायरस का कारक Sars-Cov-2 के खिलाफ एंटीबॉडी के लिए चयनित वॉलंटियर्स के रक्त नमूनों का विश्लेषण करके सीरो सर्वेक्षण किया जाता है, जो निर्धारित करता है कि क्या कोई व्यक्ति पहले से संक्रमित है और स्वस्थ हो गया है। अधिकांश संक्रमित रोगियों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications