मोदी कैबिनेट की अहम बैठक, लॉकडाउन में छूट पर आज जारी होगी गाइडलाइंस
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक होने जा र ही है। प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक में लॉकडाउन के दौरान दी जाने वाली छूट और राहत पैकेज को लेकर मंथन किया जाएगा। कैबिनेट मीटिंग के बाद लॉकडाउन में दी जाने वाली छूट की गाइडलाइंस जारी की जाएगी।
Recommended Video

इससे पहले कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी है। यानी देस अगले 19 दिन पिर से पाबंदियों से घिरा है। वहीं इस बार लॉकडाउन को और सख्त किया जा रहा है। इस बार लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी ने छूट दिए जाने की भी बात कही है, लेकिन इसके लिए शर्तें भी रखी हैं। ऐसे में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में लॉकडाउन को लेकर नए गाइडलाइन विस्तार को लेकर चर्चा होगी।
वहीं उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन की वजह से रो रहे नुकसान को कम करने के लिए इस बैठक में उद्योग जगत के लिए राहत पैकेज पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं इस मीटिंग में अगले एक हफ्ते की तैयारियों पर भी गहन मंथन होगा। वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों को लॉकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियों में रफ्तार देने के लिए सुझाव मांगे थे। मंत्रालयों ने सुझावों की सूची पीएमओ को दे दी थी। माना जा रहा है कि आज की बैठक में इस पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं लोगों की निगाहें आज कैबिनेट बैठक के बाद जारी होने वाली गाइडलाइंस पर टिकी है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार लकडाउन के बीच उनके लिए राहतभरी घोषणाएं कर सकती है। हालांकि पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में पहले ही साफ कर दिया है कि लॉकडाउन में छूट से पहले कड़ी निगरानी की जाएगी और छूट सशर्त होगी। ऐसे में सरकार लोगों को क्या छूट और क्या राहत देते ही ये आज पता चल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications