राष्ट्रीय महिला पार्टी ने मध्य प्रदेश में लॉन्च की नई यूनिट

इंदौर। चुनावी राजनीति में महिलाओं के लिए समान प्रतिनिधित्व और महिलाओं के सतत विकास के उद्देश्य से अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, राष्ट्रीय महिला पार्टी (NWP) ने एक देशव्यापी कार्यक्रम स्थापित किया है। नागरिक और राष्ट्रीय राजनीतिक निकायों में असमानता को दूर करने समाज के सभी वर्ग से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करने के अपने एजेंडे को बताते हुए राष्ट्रीय महिला पार्टी ने 7 फरवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी ईकाई शुरू की है।

National Women’s Party launches unit in Madhya Pradesh

नई ईकाई शुरू होने के अवसर पर पार्टी की चेयरमैन श्वेता शेट्टी ने कहा कि यह एक सामान्य अवलोकन है कि राजनीतिक दल जो बोलते हैं हैं उसका अभ्यास नहीं करते हैं। इसलिए महिलाओं को राजनीतिक स्पेक्ट्रम के दायरे में फिर से शामिल किया जाना जारी है। उन्होंने कहा कि हमने भारतीय राजनीति में एक महिला केंद्रीत बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रिय महिला पार्टी की स्थापना की है और यह सुनिश्चित करने के लिए पैन इंडिया पहल शुरू की है। क्योंकि महिला सभी राजनीतिक प्रक्रियाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। शेट्टी ने कहा कि हालांकि मध्य प्रदेश आज भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न चुनावों में कुल निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों का प्रतिशत लगातार घटा है।

शेट्टी ने कहा लेकिन आज वो समय है जब महिलाएं अपने राजनीतिक अधिकारों के बारे में जागरूक हुई और राष्ट्रीय महिला पार्टी का इरादा समान विचारधारा वाली महिलाओं को अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं को साकार करने और महिला सशक्तिकरण के व्यापक लक्ष्य को प्राप्त करने का है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला पार्टी सभी राज्यों में यूथ पार्लियामेंट (महिलाओं के लिए राजकीय स्कूल) शुरू करने की योजना बना रही है ताकि महिलाओं को राजनीतिक रूप से प्रबुद्ध बनाने के लिए और देश की राजनीति में उनकी बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए व्यावहारिक और शैक्षणिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+