पानी बचाने की कोशिश में यूपी को मिला पहला स्थान, जानें और कौन से राज्य हैं शामिल

पानी बचाने की कोशिश में यूपी को मिला पहला स्थान, जानें और कौन से राज्य हैं शामिल

नई दिल्ली, 08 जनवरी: जलशक्ति मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार (07 जनवरी) को तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 की घोषणा हो गई है। जलशक्ति मंत्रालय की तरफ से हुई घोषणा में उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान पाकर अपना परचम लहराया है। इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा अवॉर्ड उत्तर प्रदेश ने अपने नाम किए हैं। बता दें, राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 का ऐलान शुक्रवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की तरफ से किया गया। वहीं, जल संरक्षण की दिशा में चल रहे कार्यों और प्रयासों के लिए राजस्थान और तमिलनाडु को दूसरा और तीसरा स्थान मिला।

National Water Awards 2020: uttar pradesh tops in Best State category

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, जल जीवन का मूल है। भारत में पानी की वर्तमान आवश्यकता प्रति वर्ष लगभग 1,100 बिलियन क्यूबिक मीटर अनुमानित है, जिसके वर्ष 2050 तक 1,447 बिलियन क्यूबिक मीटर तक बढ़ जाने का अनुमान है। एक संसाधन के रूप में पानी भारत के लिए महत्वपूर्ण है, जो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। भारत में दुनिया की पूरी आबादी का 18% से अधिक लोग रहते हैं, लेकिन इसके पास दुनिया के नवीकरणीय जल संसाधनों का केवल 4% हिस्सा है। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि इसी पृष्ठभूमि में सरकार के 'जल समृद्ध भारत' के दृष्टिकोण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश भर में राज्यों, जिलों, व्यक्तियों, संगठनों आदि द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों और प्रयासों को मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्ल्यूए) की स्थापना की गई है।

2018 में मिला था पहला पुरस्कार
जल शक्ति मंत्रालय ने 2018 में पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार शुरू किया था। राष्ट्रीय जल पुरस्कारों ने स्टार्ट-अप के साथ-साथ प्रमुख संगठनों को वरिष्ठ नीति निर्माताओं के साथ जुड़ने और इस बात पर विचार-विमर्श करने का एक अच्छा अवसर प्रदान किया है कि कैसे सर्वोत्तम जल संसाधन प्रबंधन प्रणालियों को अपनाया जाए।

दे रहा है 57 पुस्कार
जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को प्रोत्साहित करने और मान्यता देने के लिए, जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग राज्यों, संगठनों, व्यक्तियों आदि को 11 विभिन्न श्रेणियों- सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ मीडिया (प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक), सर्वश्रेष्ठ स्कूल, सर्वश्रेष्ठ संस्थान / आरडब्ल्यूए / कैंपस उपयोग के लिए धार्मिक संगठन, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ एनजीओ, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, और सीएसआर गतिविधि के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग में 57 पुरस्कार दे रहा है। इनमें से कुछ श्रेणियों में देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए उप-श्रेणियां हैं। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+