दिल्ली: नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के टीचर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज, छात्रा ने लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप

नई दिल्ली: नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की एक छात्रा ने संस्थान के एक गेस्ट टीचर पर छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने गेस्ट टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 62 वर्षीय गेस्ट टीचर एक रिटायर्ड प्रोफेसर है। वहीं, इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: परिवहन विभाग की वेबसाइट हैक कर खुद के एकाउंट में भेज रहे थे पैसे, 4 गिरफ्तार

National School of Drama student alleges molestation by guest teacher, case registered

पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर बताया कि रिटायर्ड प्रोफेसर एक परीक्षा कराने के सिलसिले में आया था। उसने छात्रा को किसी दृश्य (सीन) पर एक्टिंग करने के लिए कहा और उस दौरान छात्रा को गलत तरीके से टच किया। छात्रा ने पुलिस में 1 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी।

छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि जिस तरीके से गेस्ट टीचर ने उसे छूआ, वो गलत था। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पैर छूते समय अध्यापक छात्राओं से करता था अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+