दिल्ली से सटे नेशनल हाई वे पर फेंकी जाती लाशें
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी से सटे हरियाणा के सोनीपत नेशनल हाई-वे नंबर एक लगातार मिल रही लाशों से पुलिस की नींद हराम हो गई। ये नेशनल हाई-वे एक तरह से बनता जा रहा है लाशों को फेंकने का अड्डा।
सात लाशें
जानकारी मिली है कि बीते तीन महीने में इधर सात लाशें मिली हैं। ये बेहद खराब हालत में थीं। इन्हें देखकर लग रहा था कि हत्यारों ने बहुत ही बेहरमी से इन्हें मारा है।
मुश्किल शिनाख्त
मालूम चला है कि इस हाई वे पर हत्यारे लाशों को फेंक जाते हैं। उसके बाद उनकी शिनाख्त करना बेहद कठिन काम होता है। हत्याएं कहीं और की जाती हैं और बाद में शवों को ठिकाने लगाने के चलते यहां फेंक दिया।
नेशनल हाइवे 24-क्या इधर हुई थी महाभारत की लड़ाई?
बक्से में लाशें
कई बार शव बक्से डाले होते हैं। लगता ये है कि इन्हें किसी वाहन में रखकर यहां लाया जाता है फेंकने के लिए। जानकारों ने बताया कि बीते दिनों नेशनल हाई-वे पर दो शवों को देखकर हरियाणा पुलिस के जवान भी हिल गए थे। उन्होंने भी नहीं देखा था इतनी बेरहमी से किसी का कत्ल। मामला ऑनर किलिंग का लगता था।
नग्न हालत में लाशें
हरियाणा पुलिस के सूत्रों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर ताऊ देवीलाल पार्क के बाहर दो बक्सों में नवविवाहिता व युवक के शव बरामद किये गये। दोनों शव नग्न हालत में थे। इन दो लोगों के कत्ल को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा हैं।
काटे पैर
मालूम चला है कि युवक का शव बक्से में डालने के लिए उसके दोनों पैर काटे गए। महिला के चेहरे व बालों पर जलाने के निशान मिले हैं। हत्यारों ने युवक के काटे पैरों को भी बक्से में ही बंद कर रखा था। महिला के शरीर पर कोई भी वस्त्र नहीं था।वह हाथों में मात्र चूडियां पहने है, जबकि युवक के शरीर पर नीले रंग का बनियान है।
चौकसी बढ़ी
महिला के हाथों में शादी का चूड़ा देख कर लगता है कि वह नवविवाहिता है। सूत्र ने बताया कि नेशनल हाई वे पर लाशों के लगातार मिलने से पुलिस ने इस सारे इलाके में चौकसीबढ़ा दी है।













Click it and Unblock the Notifications