पढ़े: नेशनल हेराल्ड केस में आज क्या-क्या हुआ?
नई दिल्ली। आज कांग्रेस के लिए काफी अहम दिन है क्योंकि आज कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में आरोपी के रूप में पेश हुए।

- राहुल ने कहा मोदी जी झूठे आरोप लगाते हैं, सोनिया ने कहा हम डरने वाले नहीं
- नेशनल हेराल्ड केस: क्या रंग लायेगा कांग्रेस का सियासी नाटक?
केस दायर करने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने बेल का विरोध किया था
- अगली सुनवाई 20 फरवरी को।
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल को जमानत, 20 फरवरी को अगली सुनवाई - 3:11 बजे। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गंधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई।
- दोनों को 50-50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई।
- कोर्टरूम में जाने के करीब 5-7 मिनट में ही सोनिया और राहुल बाहर भी आ गए।
3:04 बजे। ANI का दावा सोनिया-राहुल को बेल।
2:54 बजे: कोर्ट परिसर में सुनवाई शुरू
2:47 बजे: मुस्कुराते हुए सोनिया-राहुल साथ-साथ पहुंचे कोर्ट।
- खबर आ रही है कि बहन प्रियंका गांधी अपने भाई के लिए जमानती बांड भरेंगी।
- इस समय कोर्ट परिसर में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की भीड़ लगी हुई है।
- कांग्रेस की ओर से अभिषेक मधु सिंधवी वकील होंगे।

- सोनिया गांधी और राहुल गांधी पटियाला हाउस कोर्ट में दोपहर 3 बजे पेश होंगे।
- अदालत की कार्रवाई में नेशनल हेराल्ड केस के आरोपियों के अलावा मनमोहन सिंह, प्रियंका वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन मौजूद रहेंगे।
- कोर्ट में कांग्रेस के 17 लोग मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications