National Herald Case: ED का ने सोनिया और राहुल गांधी पर 2,000 करोड़ की संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप
National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया और राहुल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत सोनिया और राहुल को क्रमश: आरोपी नंबर एक और दो बनाया है। ईडी ने अपने आरोपपत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की संपत्ति को हड़पना चाहती है। इसके बाद एएसजी ने कहा कि यह साजिश सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने रची है।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। इस हाई प्रोफाइल मामले की सुनवाई सीबीआई की विशेष अदालत में जस्टिस विशाल गोगने की बेंच कर रही है। बता दें कि एजीएल नेशनल हेराल्ड अखबार प्रकाशित करती है। इसकी स्थापना देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के गंभीर आरोपों पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को क्या दिया जवाब?
National Herald Case: सोनिया-राहुल पर 142 करोड़ कमाने का आरोप
मामले की सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि गलत तरीके से सोनिया और राहुल गांधी ने 142 करोड़ की संपत्ति अर्जित की थी। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एजेएल को विज्ञापन के पैसे दिए थे। इस फर्जी कंपनी की जो भी आय हुई वह गलत तरीके से अर्जित आय थी। नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के इल मामले पर सियासत होना तय है। कांग्रेस जहां इसे बदले की कार्रवाई बता रही है, तो दूसरी ओर बीजेपी इसे कांग्रेस के शीर्ष परिवार का भ्रष्टाचार बता रही है।
प्रवर्तन निदेशालय के आरोप पत्र में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं। कुछ ही दिनों में बिहार चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान भी यह मुद्दा बीजेपी और सहयोगी दल जोर-शोर से उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: EC ने राहुल को 'वोट चोरी' के आरोप पर चर्चा के लिए बुलाया, कांग्रेस बोली पहले दें वोटर लिस्ट और वीडियो फुटेज












Click it and Unblock the Notifications