अब बच्चों के टीकाकरण के लिए बनेगा CoWIN का एक और प्लेटफॉर्म, NHA सीईओ ने कही ये बात

नई दिल्ली, 24 अगस्त: देश में कोरोना के खिलाफ युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस वैक्सीन की 63,85,298 डोज लगाई गई, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 58,89,97,805 हो गया है। वहीं अब 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी में सरकार हैं। ऐसे में बच्चों के लिए नए वैक्सीन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म पर एनएचए के सीईओ ने बड़ी जानकारी दी।

cowin

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि CoWIN टीकाकरण पर नजर रखने में बेहद शक्तिशाली साबित हो रहा है। अब हम पूरी तरह से टीकाकरण की निगरानी के लिए इस कार्यक्रम का एक और एग्जांपल बना रहे हैं। अब हम हर बच्चे के टीकाकरण पर नजर रख सकेंगे।

वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत 2 करोड़ एडमिशन पूरा होने पर उन्होंने कहा कि अगला लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र लाभार्थियों को कवर किया जाए। उन्हें आयुष्मान कार्ड मिले और पीएमजेएवाई की गाइडलाइन के मुताबिक उनका कैशलेस इलाज किया जाए।

एनएचए के सीईओ ने बताया कि हमें सभी फैसिलिटी वाले अस्पतालों को आयुष्मान भारत से जोड़ना चाहिए। हम अच्छी स्वास्थ्य सेवा देने वाले अस्पतालों को प्रोत्साहित कर रहे हैं और बड़े-छोटे अस्पतालों को लोगों को जोड़ रहे हैं। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि इलाज की रेट वास्तविक हो।

डॉ. आरएस शर्मा ने कहा कि हम भुगतान के तरीके भी बदल रहे हैं, क्योंकि प्रतिपूर्ति (रिबंसमेंट) में कुछ समय लगता था। हम उस समय को कम कर रहे हैं ताकि अस्पतालों को इलाज के लिए पैसे के रिबंसमेंट के लिए इंतजार न करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+