अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के 2 सांसद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ नेशनल कॉन्फ्रेंस के दो सांसद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के दो सांसदों मोहम्मद अकबर लोन और हसनैन मसूदी ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने से संबंधित राष्ट्रपति के आदेश को चुनौती देते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया है कि वो राष्ट्रपति के आदेश को असंवैधानिक, अमान्य एवं निष्प्रभावी' घोषित करने के संबंध में जानकारी दी।

National Conferecen MPs move the Supreme Court to challeng end of Article 370 in Jammu Kashmir

नेशनल कांफ्रेस के नेताओं ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 को भी असंवैधानिक घोषित करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने का ऐलान सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। इसके बाद राज्य में शटडाउन कर दिया गया था। वहीं केंद्रीय गृहमंत्रालय ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाने के खिलाफ पिछले कुछ दिनों में कश्मीर घाटी में छिट पुट प्रदर्शन हुए है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि इनमें से किसी प्रदर्शन में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हुए।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने कश्मीर में करीब 10,000 लोगों के प्रदर्शन की मीडिया में आयी खबर को खारिज कर दिया। गौरतलब है कि सरकार ने ना सिर्फ जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटा दिया है बल्कि राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया है। जम्मू कश्मीर में जहां विधानसभा होगी वहीं लद्दाख में कोई विधानसभा नहीं होगी। ईद से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया था और कहा था कि लोगों को ईद मनाने में कोई तकलीफ नहीं होगी। वहीं अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ वहां के अधिकतर क्षेत्रीय दल विरोध कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+