नासिक-कुंभ मेला 2015 बना 'स्वच्छ हरित कुंभ', देखें तस्वीरें

नासिक। मंगलवार को आस्था के पावन पर्व नासिक-त्रयंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले की जोरदार शुरूआत हुई, कुंभ मेले के पहले दिन ही गोदावरी नदी में हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने त्रयंबकेश्वर में मेले का उद्घाटन किया था, इस समय हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण कुंभ मेले का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मेले के उद्घाटन के बाद हजारों लोगों ने पवित्र स्नान के लिए गोदावरी नदी में डुबकी लगाई।

जानिए नासिक कुंभ मेला 2015 के बारे में जरूरी बातें

इस समय लग रहा है कि जैसे कि नासिक में कोई शादी का माहौल है। इस साल कुंभ मेले का थीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए 'स्वच्छ भारत मिशन' की तर्ज पर 'स्वच्छ एवं हरित कुंभ' रखा गया है।

महिला नागा सन्यासियों बिना कपड़े स्नान की परमिशन नहीं इसलिए मांगी जमीन

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने इस कुंभ मेले के आयोजन पर 2,400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसमें भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। यह 25 सितंबर तक चलेगा। इसमें चार करोड़ श्रद्धालुओं के शिरकत करने का अनुमान है। आइये आगे की बात करते हैं स्लाइडों में..

आस्था की डुबकी

आस्था की डुबकी

पहले दिन पवित्र गोदावरी नदी में अबतक हजारों लोगों ने डुबकी लगाई।

शांति एवं समृद्धि का प्रतीक

शांति एवं समृद्धि का प्रतीक

कुंभ मेला विश्व शांति एवं समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए यहां हजारों लोग आ रहे हैं।

हजारों श्रद्धालु, साधु-संत

हजारों श्रद्धालु, साधु-संत

हजारों श्रद्धालु, साधु-संत, विभिन्न विभागों के अधिकारी और पर्यटक हर 12 साल पर लगने वाले इस मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

2,400 करोड़ रुपये

2,400 करोड़ रुपये

महाराष्ट्र सरकार ने इस कुंभ मेले के आयोजन पर 2,400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

चार करोड़ श्रद्धालुओं के शिरकत करने का अनुमान

चार करोड़ श्रद्धालुओं के शिरकत करने का अनुमान

यह मेला 25 सितंबर तक चलेगा। इसमें चार करोड़ श्रद्धालुओं के शिरकत करने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+