भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, Shubhanshu Shukla आज होंगे अंतरिक्ष स्टेशन रवाना

Shubhanshu Shukla: आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका इंतजार भारतीय बड़ी शिद्दत से कर रहे थे। दरअसल आज नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन को लॉन्च करन वाला है। नासा ने कहा है कि सबकुछ तय रहा है तो बुधवार को एक्सिओम-4 मिशन अंतरिक्ष की ओर प्रस्थान करेगा। आपको बता दें कि इस मिशन पर भारत के शुभांशु शुक्ला लीड रोल में हैं।

गौरतलब है कि ये मिशन इससे पहले 6 बार टाल चुका है, नासा ने अपने ट्ववीट में कहा था कि 'नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन, एक्सिओम मिशन 4 के लिए चौथे निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन के लॉन्च के लिए 25 जून की योजना है।'

Shubhanshu Shukla

अंतरिक्ष यात्री समूह बुधवार को दोपहर 12:10 बजे उड़ान भर सकता है

इस बयान के आधार पर, भारत के शुभांशु शुक्ला को ले जाने वाला अंतरिक्ष यात्री समूह आज दोपहर 12:10 बजे आईएसटी पर उड़ान भर सकता है। चौथा एक्सिओम मिशन फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च होने वाला है।

सभी यात्री स्पेस में 14 दिन बिताएंगे

अंतरिक्ष एजेंसी ने आगे कहा, 'क्रू कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च होने के बाद एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर माइक्रोग्रैविटी और जीव विज्ञान से जुड़े प्रयोग करेंगे, सभी यात्री स्पेस में 14 दिन बिताएंगे।। लक्षित डॉकिंग का समय लगभग 7 बजे गुरुवार, 26 जून है। नासा जल्द ही अधिक जानकारी और अपनी कवरेज जानकारी प्रदान करेगा।'

एक्सिओम-4 मिशन क्या है? (Shubhanshu Shukla)

  • एक्सिओम-4 मिशन एक निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है।
  • मिशन क्रू में संयुक्त राज्य अमेरिका से मिशन कमांडर डॉ. पैगी व्हिटसन, पोलैंड से स्लावोश उज्नास्की-विस्की और हंगरी से तिबोर कपू मिशन विशेषज्ञ के रूप में और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला नामित पायलट के रूप में शामिल हैं।

कौन है ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला? (Shubhanshu Shukla)

  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं।
  • उन्हें उन चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक के रूप में चुना गया है जो भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में उड़ान भरेंगे।
  • शुभांशु शुक्ला ने अपनी स्कूली शिक्षा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल , अलीगंज से पूरी की
  • 1999 के कारगिल युद्ध से प्रेरित होकर , उन्होंने यूपीएससी एनडीए परीक्षा देने का मन बनाया था।
  • 2005 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से कंप्यूटर विज्ञान में विज्ञान स्नातक की डिग्री हासिल की।
  • शुभांशु शुक्ला ने भारतीय वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
  • जून 2006 में उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+