Buddh ki Chaal: बुध का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश,बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत लेकिन इन पर आ सकता है संकट

Buddh ki Chaal: वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्रों और नौ ग्रहों की युति को अत्यंत महत्व दिया गया है। जब कोई ग्रह किसी विशेष नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव समाज, देश और व्यक्ति पर पड़ता है। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार-व्यवसाय, तर्क-बुद्धि, शिक्षा, संचार और व्यावसायिक निर्णयों का प्रतिनिधित्व करता है, यह जब पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है।

यह कुछ राशियों के लिए किस्मत खोलने वाला होता। बुध 25 जून को प्रात: 5 बजकर 1 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। यह 7 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेगा।

Buddh ki Chaal

पुष्य का नक्षत्रों की सूची में आठवां स्थान है

पुष्य नक्षत्र कर्क राशि में स्थित होता है और नक्षत्रों की सूची में आठवां स्थान है। इसके स्वामी शनि हैं और देवता बृहस्पति हैं। इसे \"नक्षत्रों का राजा\" कहा जाता है क्योंकि यह अत्यंत मंगलकारी, स्थायी और शुभ फल देने वाला होता है। इस नक्षत्र में प्रारंभ किए गए कार्य स्थायी रहते हैं।

सेवा, भक्ति, अनुशासन और स्थायित्व का नक्षत्र

पुष्य नक्षत्र में किए गए कार्य दीर्घकालिक और फलप्रद होते हैं। यह नक्षत्र धर्म, सेवा, भक्ति, अनुशासन और स्थायित्व से जुड़ा होता है।

बुध का पुष्य में गोचर - क्या होगा (Buddh ki Chaal)

बुध जब पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो यह एक ऐसा योग बनाता है जो व्यापार, शिक्षा, संवाद, लेखन, शोध, और निवेश से जुड़े मामलों में चारों ओर जातक को सफलता दिलाता है। चूंकि बुध और शनि का संबंध तर्क और अनुशासन से है, तो यह युति गंभीर सोच, रणनीतिक योजना और सतर्कता को बढ़ावा देती है। इसका अर्थ यह हुआ कि व्यक्ति अधिक अनुशासित रहते हुए तर्कपूर्ण बातें करता हैं और इसी से जुड़े निर्णय लेता है।

मुख्य प्रभाव और महत्व (Buddh ki Chaal)

  • व्यावसायिक उन्नति: व्यापार, मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए यह समय नवचेतना और अवसर लेकर आता है। बुद्धि से निर्णय लेने वालों को लाभ मिलता है।
  • शिक्षा और अध्ययन: छात्र वर्ग को स्मरण शक्ति, एकाग्रता और तार्किक क्षमता में वृद्धि का अनुभव होता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह श्रेष्ठ समय है।
  • आर्थिक निर्णयों में सावधानी व लाभ: निवेश या फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए पुष्य में बुध का गोचर उचित रहता है। हालांकि, निर्णय तर्क के आधार पर होना चाहिए, न कि भावुकता के।
  • वाणी में संतुलन: बुध वाणी का स्वामी है, और पुष्य अनुशासन का। इस गोचर में व्यक्ति की वाणी में शिष्टता और प्रभावशीलता आती है। वाणी से कार्य सिद्ध होते हैं।
  • नवीन तकनीकी योजनाएं: आईटी, मीडिया, मार्केटिंग और तकनीकी क्षेत्रों में नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के लिए यह समय उपयोगी होता है।

क्या करें (Buddh ki Chaal)

किसे सावधानी रखनी चाहिए? (Buddh ki Chaal)

  • कर्क, मकर, तुला राशि वालों को इस समय मानसिक अस्थिरता या संदेह की प्रवृत्ति से बचना चाहिए। अत्यधिक सोच-विचार से निर्णय में देरी हो सकती है।
  • मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि के जातकों को इस समय का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। इस समय में नए काम प्रारंभ करेंगे तो शुभ फल मिलेंगे।
  • अन्य राशियों के लिए समय आत्मचिंतन का रहेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+