नरसिंह की बहन बोली, मोदी जी बैन हटवाएं, गोल्ड मेडल लाएगा मेरा भाई

नई दिल्ली। पहले दिल्ली हाई कोर्ट और फिर राष्ट्रीय डोपिंग निरोधी एजेंसी (नाडा) में लड़ाई लड़कर रियो ओलंपिक में पहुंचे पहलवान नरसिंह यादव पर बैन लगने से उनके परिवार को भी बड़ा झटका लगा है। नरसिंह के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

narsingh yadav

नरसिंह की बहन ने कहा, 'मैं मोदी जी से अपील करती हूं कि वह हमारा समर्थन करें और नरसिंह पर लगाया गया बैन हटवाएं। वह लड़ेगा तो जरूर गोल्ड मेडल जीतेगा।'

'बेटे के साथ हुई है साजिश'
वाराणसी में नरसिंह की मां भुलना देवी भी बेटे पर बैन लगने पर दुखी नजर आईं। उन्होंने कहा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरा बेटा साजिश का शिकार हुआ है।'

'लगातार रो रहे हैं नरसिंह यादव'
रेसलिंग फाउंडेशन इंडिया (WFI) के बीबी शरन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि खिलाड़ी को पहले ओलंपिक में क्वालिफाई होने दिया जाता है और अब अचानक से बैन लगा दिया जाता है। उन्होंने कहा, 'नरसिंह यादव फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं हैं। बैन का फैसला सुनने के बाद से वह लगातार रो रहे हैं।'

बता दें कि पहलवान नरसिंह यादव पर विश्व की सबसे बड़ी खेल अदालत-कोर्ट फॉर अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) ने डोपिंग टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाने पर 4 साल का बैन लगा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+