कौन हैं नरोत्तम मिश्रा, जिनके टिकट कटने से MP की राजनीति में आया भूचाल? 6 बार के विधायक की पूरी कुंडली

Narottam Mishra Profile and Education: मध्य प्रदेश की राजनीति में इस वक्त भूचाल सा आया हुआ है। दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है। भाजपा की ओर से इस चुनाव में यहां के पूर्व विधायक डॉ नरोत्तम मिश्रा को टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा की जगह आसुतोष तिवारी को टिकट दे दिया है जिसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया हुआ है। इस मामले ने नरोत्तम मिश्रा को चर्चाओं में ला दिया है।

कौन हैं नरोत्तम मिश्रा? कहां से की है पढ़ाई?

मध्य प्रदेश की राजनीति में नरोत्तम मिश्रा भाजपा के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। 6 बार विधायक रह चुके हैं और राज्य सरकार में गृह, कानून, संसदीय कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन समेत कई अहम विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दतिया सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।

Narottam Mishra Profile and Education

2023 के चुनावी शपथपत्र के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 6,84,14,884 रुपये है। उन्होंने अपने ऊपर किसी भी तरह की देनदारी या आपराधिक मामला घोषित नहीं किया है। 63 वर्षीय डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 1998 में जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से PhD की है। हलफनामे के अनुसार को कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक सफर

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत स्टूडेंट पॉलिटिक्स से की थी। बाद में वो भारतीय जनता युवा मोर्चा के जरिए भाजपा से जुड़े। डॉ मिश्रा पहली बार 1990 में डबरा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1998 और 2003 में भी डबरा से जीत दर्ज की। परिसीमन के बाद उन्होंने दतिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना शुरू किया।

दतिया से विधानसभा चुनाव लड़ते हुए वो लगातार 3 बार विधायक बने। 2008, 2013 और 2018 में लगातार तीन बार उन्होंने भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की। इस तरह वो अब तक टोटल 6 बार विधानसभा पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश सरकार में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन, कानून, संसदीय कार्य और गृह जैसे कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है। 2020 से 2023 तक वह प्रदेश के गृह मंत्री भी रहे। हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें दतिया सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

अब राजेंद्र भारती की विधायकी जाने के बाद दतिया में उपचुनाव हो रहा है जिसमें नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिला है। इससे नाराज उनके समर्थक जमकर हंगामा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 900 ग्राम सोना, 23 एकड़ जमीन और रिवाल्वर! कितनी है नरोत्तम मिश्रा की नेटवर्थ? पत्नी के पास 3 करोड़ का बंगला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+