मोदी देश के लिए नहीं कांग्रेस के लिए खतरा हैं पीएम जी: रमन सिंह

रमन सिंह ने कहा कि जनता कांग्रेस और मनमोहन सिंह के शासन से बुरी तरह से त्रस्त है। पिछले दस सालों से भ्रष्टाचार, महंगाई पर चुप रहने वाली सरकार ने लोकसभा चुनाव के ठीक चार महीने पहले आकर चिंता जताने से कुछ नहीं होने वाला है। क्यों नहीं पहले उन्होंने जुबान खोला।
गौरतलब है कि शुक्रवार को मनमोहन सिंह ने अपनी प्रेसवार्ता में तीखे लहजे में कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को देश पर शासन करने का मौका मिलता है तो यह देश के लिए घातक होगा। मनमोहन ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मोदी की योग्यता पर विचार किए बिना मैं मानता हूं कि मोदी का देश का प्रधानमंत्री बनना घातक होगा।"
आम तौर पर मृदुभाषी मनमोहन सिंह की यह मोदी के खिलाफ अब तक की सबसे तीखी आलोचना है जिसमें उन्होंने देश के शीर्ष पद के लिए उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, "यदि मजबूत प्रधानमंत्री होने से आपकी मुराद अहमदाबाद की सड़कों पर निर्दोष लोगों का खून बहाने से है तो मुझ में इस प्रकार की ताकत नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications