भाजपा देशभर में चलाएगी सदस्यता अभियान, मोदी वाराणसी से करेंगे शुरुआत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी छह जुलाई से अपना सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी महासचिवों के साथ बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने ये जानकारी दी है। भाजपा मेंबरशिप कमेटी के प्रमुख शिवराज सिंह ने बताया है कि छह जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तेलंगाना से पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज करेंगे।

Narendra Modi will start bjp membership drive on July 6 from varansi

भाजपा देशभर में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए ये अभियान चला रही है। राजधानी दिल्ली में ही पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को 14 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सदस्यता अभियान अन्य राज्यों के मुकाबले अलग होगा जहां 20 प्रतिशत नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य है।

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के महासचिव कुलजीत चहल एवं पूर्वी दिल्ली के पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए समन्वयक एवं सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है। चहल ने बताया कि सदस्यता अभियान चलाने के लिए पार्टी की आईटी टीमों का प्रशिक्षण सत्र देश भर में 19 जून को रखा जाएगा। सदस्यता अभियान के सभी जिला इकाई प्रभारियों की नियुक्ति 25 जून तक कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+