कांग्रेस को जितने दिन झेलेंगे दुख उतना बढ़ेगा: नरेन्‍द्र मोदी

Narendra Modi Vijay Sankalp rally in Odisha
भुवनेश्‍वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ओडिशा में एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे हैं। ओडिशा के संबलपुर में विजय संकल्‍प संवाद रैली को संबोधित करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस झूठे वादे करने में माहिर है। मोदी ने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस एक नया झूठ बोलती है। रैली में मौजूद लाखों की भीड़ से मोदी ने कहा कि अब देश को बर्बाद करने वालों को खत्‍म करने का समय आ गया है।

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था। कांग्रेस वह वादा नहीं निभा पाई। पिछले महीने मोदी ने भुवनेश्वर में रैली की थी। इस दौरान उन्होंने तीसरे मोर्चे पर जमकर निशाना साधा था। मोदी ने कहा था,तीसरे मोर्चे के सदस्यों ने उन सभी राज्यों को बर्बाद किया, जहां उन्होंने शासन किया। समाजवादी पार्टी ने यूपी को, बीजू जनता दल ने ओडिशा को और वामदलों ने पश्चिम बंगाल को तबाह किया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, गुजरात में काम करने वाले माइग्रेंट यहां के सीएम के गृह जिले गंजम से हैं।

वह और नवीन पटनायक पिछले 14 साल से मुख्यमंत्री हैं। उनकी निगरानी में गुजरात खूब समृद्ध हुआ लेकिन प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद ओडिशा गरीब राज्य ही रहा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में गरीबों के घर चूल्‍हा नहीं जलता क्‍योंकि वो गरीबों का दर्द नहीं समझती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस जनता का दर्द नहीं समझती है और अब कांग्रेस को जितना दिन झेलेंगे दुख उतना बढ़ेगा।

ओडिशा की राजधानी भुबनेश्वर से करीब 320 किलोमीटर दूर संबलपुर कस्बे में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 2009 के चुनाव के समय राज्य का दौरा किया था और उस समय कांग्रेस ने वादा किया था कि वह 100 दिनों में महंगाई पर काबू करेगी। उन्होंने जमा भीड़ से सवाल किया कि क्या उसने अपना वादा पूरा किया? क्या वास्तव में कीमतें कम हुईं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भुखमरी और लोगों की कठिनाइयों को समझने में 60 वर्ष लगा दिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या वे इसे वर्षो तक भूले बैठे रहे?

मोदी ने कहा कि यह भाजपा सरकार, चाहे वह छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश या गुजरात में हो, उसी ने जनजाति समुदाय को उसकी भूमि का अधिकार दिया है। लोगों से भाजपा को अपार बहुमत देने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि देश को सुशासन की जरूरत है और इसके लिए केंद्र में स्थिर सरकार की जरूरत है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा सांसदों को चुना जाना जरूरी है। केंद्र सरकार पर भाजपा शासित राज्यों के लोगों की समस्याओं के प्रति उपेक्षा का बर्ताव अपनाने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि तूफान और वर्षा से मध्य प्रदेश में फसलें तबाह हो गईं और वहां के मुख्यमंत्री को केंद्र को जगाने के लिए उपवास पर बैठना पड़ा।

मोदी ने लंदन में आयोजित एक हालिया कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव आयोग की आलोचना करने के लिए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का नाम लिए बगैर आलोचना की। उन्होंने कहा, "हम अपने लोकतंत्र पर गर्व करते हैं। हमारा चुनाव आयोग और सर्वोच्च न्यायालय क्षमता के साथ कार्य कर रहा है, लेकिन हमारे विदेश मंत्री उसकी आलोचना करते हैं।"

नरेन्‍द्र मोदी की रैली का लाइव वीडियो
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/3hxArwuhJ84" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+