लोगों को नौकरियां देने के लिए पीएम मोदी ने उठाया ये अहम कदम
मोदी सरकार ने एक अहम कदम उठाते हुए कहा है कि जो भी प्रस्ताव कैबिनेट के पास भेजे जाएंगे, उन्हें यह भी बताना होगा कि वह इससे आखिर कितनी नौकरियां पैदा करेंगे।
नई दिल्ली। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में एक करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद करीब तीन साल बाद भी सरकार अपने इस वादे को पूरा नहीं कर पाई है। अपने इस वादे को पूरा करने के लिए अब मोदी सरकार ने एक नया कदम उठाया है, जिससे वादा तो पूरा होगा ही, लोगों की नौकरियां भी मिलेंगी। ये भी पढ़ें- बिना लाइन लगाए ही घुस सकेंगे बैंक में, ये ऐप करेगा मदद

नौकरियां पैदा करने के लिए उठाया ये कदम
नौकरियां पैदा करने के लिए मोदी सरकार ने एक अहम कदम उठाते हुए कहा है कि जो भी प्रस्ताव कैबिनेट के पास भेजे जाएंगे, उन्हें यह भी बताना होगा कि वह इससे आखिर कितनी नौकरियां पैदा करेंगे। मोदी सरकार ने यह कदम रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है। इस तरह से मोदी सरकार अपना वादा तो पूरा करेगी ही, आने वाले चुनावों में भी उन्हें इसका खूब फायदा मिलेगा। ये भी पढ़ें- SBI का बड़ा तोहफा, सबसे सस्ता किया होम लोन

मोदी पूछते हैं कितने मौके बनेंगे रोजगार के

हर महीने 15 लाख लोगों को चाहिए नौकरी?
क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार हर महीने करीब 15 लाख लोगों को नौकरी की जरूरत होती है यानी हर महीने करीब 15 लाख लोग रोजगार के बाजार में आते हैं। वहीं दूसरी ओर कंपनियों में तेजी से बढ़ रहे ऑटोमेशन की वजह से नौकरियां मिलने में दिक्कत आती है। ये भी पढ़ें- ब्रिटेन के 4 सबसे अमीर लोगों में 3 लोग भारतीय मूल के

ये कहा था पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने इससे पहले कहा था- हमारे देश में करीब 65 फीसदी लोग 35 साल से कम की उम्र के हैं। हम देश का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं और हमारे पास एक बहुत ही बड़ा घरेलू बाजार है, जहां पर हम अपने उत्पाद को बेच सकते हैं। किसी भी देश के पास इतने मौके नहीं हैं, जितने हमारे देश के पास हैं। ये भी पढ़ें- सेना के जवानों के लिए खुशखबरी, मिलेगी उम्मीद से अधिक सैलरी
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications