वडोदरा होगी मोदी की दूसरी सीट तो भोपाल जाएंगे आडवाणी!

modi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज भाजपा की छठी लिस्ट का ऐलान होना है। इस सूची में कई अहम उम्मीदवारों के नाम का ऐलान संभव है। माना जा रहा है कि इस सूची में भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी की दूसरी सीट पर फैसला हो सकता है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो यह लगभग तय हो चुका है कि मोदी वाराणसी के साथ गुजरात की वडोदरा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। वहीं आज होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मोदी को वडोदरा से प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। मोदी के साथ-साथ इस सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का नाम भी शामिल हो सकता है। इस सूची में नामों की घोषणा के बाद साफ हो जाएगा कि वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी कहां से चुनाव लड़ेंगे।

हलांकि सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक आडवाणी गांधीनगर से नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के भोपाल से चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक हैं। हलाकिं मध्य प्रदेश की ओर से इस तह की कोई सिफारिश नहीं भेजी गई है, जबकि गुजरात की ओर से पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से गुजारिश की गई थी कि मोदी को गुजरात की किसी सीट से चुनाव लड़वाया जाए।

दरअसल, गुजरात की राज्य समिति ने 26 नामों पर अंतिम सिफारिश पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी है। इसमें गांधीनगर से आडवाणी का नाम और गुजरात की एक सीट से मोदी को लड़ने का प्रस्ताव है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि मोदी वडोदरा या अहमदाबाद पूर्व सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+