शादी के बाद पत्नी को भूले, 'जीत' के बाद देश भूल जाएंगे मोदी : मण‍िशंकर

narendra modi
नई दिल्‍ली। कांग्रेस-बीजेपी निजी हमलों के चक्रव्यूह से निकल नहीं पा रही है। नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी पत्‍नी जशोदाबेन को अलग रखने के मामले पर कांग्रेस ने फिर उन पर हमला किया है। ताजा मोर्चा खोला है कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने। अय्यर का कहना है कि अमित शाह को तो मोदी इतना प्यार करते हैं कि उन्‍हें सब कुछ दे देते हैं, तो क्‍यों वह उस महिला के लिए कुछ नहीं कर सकते जो उनकी पत्‍नी हैं?

उधर, चुनावी मौसम में प्रियंका गांधी और दिग्जिवजय सिंह ने भी मोदी को निशाने पर लिया। रायबरेली में प्रियंका ने जहां मोदी के गुजरात मॉडल पर सवाल खड़े किए वहीं दिग्विजय ने कहा कि मोदी अगर लहर नहीं सुनामी हैं तो सुनामी सब कुछ बर्बाद कर देती है। इन हमलों के बाद मोदी जब पंजाब में रैली करने पहुंचे तो उन्‍होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जवाबी हमला किया। मोदी ने कहा कि मां-बेटे को मतदान से सजा मिलेगी।

यह भी पढ़ें - ये भी 'आम' बात है क्या

मोदी पर हमला करते हुए अय्यर ने कहा, 'कोई शख्‍स शादी करता है या नहीं करता है, यह उसका निजी मामला है। लेकिन अगर वह शादी करता है तो यह उसकी जिम्‍मेदारी है कि अपनी पत्‍नी का ख्‍याल रखे। अगर वह उस महिला की देखभाल नहीं कर सकते जो उनकी जिंदगी का हिस्‍सा हैं तो फिर देश उन पर कैसे भरोसा कर सकता है?'

अय्यर ने उन बातों को भी सिरे से खारिज किया कि शादी के वक्‍त मोदी नाबालिग थे और जबरदस्‍ती उन्‍हें पारिवारिक जीवन में ढकेला गया था। अय्यर ने कहा, 'अगर शादी के लिए उन पर मां का दबाव था तो कल अडानी उन पर देश बेचने का दबाव डाल सकते हैं।'

अय्यर ने मोदी के पपी वाले बयान की भी निंदा की। उन्‍होंने कहा, 'गुजरात में दो हजार मुसलमानों के मारे जाने के बाद मोदी कहते हैं कि अगर कोई पपी भी उनकी कार के नीचे आ जाता है तो उन्‍हें दुख होता है। वह कौन होते हैं ऐसा कहने वाले? क्‍या वह मुसलमानों को पपी समझते हैं?' कुछ इसी तरह राजनीत‍ि के हवन में बयानों की आहूत‍ियां लगातार डाली जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+