यहां दीदी और दिल्ली में मां-बेटे ने किया शासन, जनता रही खाली हाथ: मोदी

यह भी पढ़ें- नौवें चरण की हकीकत
उन्होंने कहा कि 'अच्छे दिन आने वाले हैं' कहकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने की हुंकार भरी। बातों-बातों में ही वे राहुल गांधी पर चुटकी ले गए। उन्होंने कहा कि देश बदहाली से जूझ रहा है और राहुल हमारी मिमिक्री में समय बर्वाद कर रहे हैं।
मोदी ने तीखी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ सभी दल दिल्ली में एक थाली में खाते हैं और फिर जनता से अपनेपन की हामी भरते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने आखिरी वक्त में सिर्फ मोदी रोकने का ख्याल आ रहा है। जनता के मुद्दों से केंद्र का ध्यान हटकर सीधा मोदी पर लग गया है।
40 साल से लेफ्ट, व अन्य दलों ने इस राज्य में राज किया, दिल्ली में मां-बेटे ने मौज की, पर क्या जनता का भला हुआ। जैसे सवाल कर मोदी ने अपने पक्ष में माहौल बनाया। इसी के साथ ही वे आने वाले परिणामेां के लिए कांग्रेस व अन्य दलों को सचेत रहने को कह गए।












Click it and Unblock the Notifications