लगातार दूसरी बार नरेंद्र मोदी ने ली PM पद की शपथ, बनें देश के 15वें प्रधानमंत्री, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है, वो देश के 15वें पीएम बने हैं, इस भव्य कार्यक्रम में करीब 8000 मेहमानों ने शिरकत की है, बाहरी मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल हुए हैं, साल 2014 में भी पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य था लेकिन इस बार के शपथ ग्रहण को उसे भी ज्यादा भव्य बनाने की कोशिश की गई है।

सुषमा स्वराज नहीं बनेंगी मंत्री

सुषमा स्वराज मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगी, समारोह के दौरान वे दर्शक दीर्घा में बैठीं। इस बीच, नीतीश कुमार ने कहा कि हम नई सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे। मोदी मंत्रिमंडल में 64 मंत्री हो सकते हैं। 2014 में 45 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। हालांकि, बाद में कुल मंत्रियों की संख्या 76 हो गई थी।

बिम्सटेक के सदस्य बने हैं मेहमान

2014 में सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया था, इस बार बिम्सटेक के सदस्यों को बुलाया गया है, ऐसे में इस बार बिम्‍स्‍टेक के देश जैसे बांग्‍लादेश, श्रीलंका, भूटान, म्‍यामार, नेपाल और थाईलैंड के राष्‍ट्राध्‍यक्षों को आमंत्रित किया गया है यानि इस बार पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान और मालदीव के राष्ट्राध्‍यक्ष मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे, पिछली बार पाकिस्‍तान के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ शपथ समारोह का हिस्सा थे लेकिन इस बार पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान को न्योता नहीं गया।

29 राज्यों के राज्यपाल भी आज समारोह में

शपथ ग्रहण समारोह में 29 राज्यों के राज्यपाल भी शामिल हैं, इसके अलावा राजनीती, फिल्म, खेल और उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियों ने आज कार्यक्रम में शिरकत की है, रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, धार्मिक गुरू सद्गुरू राष्ट्रपति भवन उपस्थित हैं, बार भी शपथ ग्रहण समारोह राष्‍ट्रपति भवन के सामने स्थित फोरकोर्ट परिसर में आयोजित किया गया है। ऐसा चौथी बार है जब किसी प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह दरबार हॉल में न होकर फोरकोर्ट में हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+