मोदी मंत्रिमंडल शामिल होने के लिए बीजेपी नेता के पास आया फोन, शपथ ग्रहण में साइकिल से आएंगे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की शानदार जीत के बाद नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण को लेकर खास तैयारी की गई है। राष्ट्रपति भवन में हो रहे शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए फोन आने की पुष्टि कुछ सांसदों ने की है। इस बीच मोदी कैबिनेट में शामिल होने जा रहे बीजेपी के एक नेता ने साइकिल से शपथ समारोह में शामिल होने की बात कही है।

दोबारा केंद्र में मंत्री बनेंगे मनसुख लाल मंडाविया

भाजपा नेता मनसुख लाल मंडाविया साइकिल से शपथ समारोह में जाएंगे। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने एक बार फिर से मुझमें विश्वास दिखाया है और मुझे इस सरकार का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। मैं इन दोनों का बहुत आभारी हूं।"

'मेरे लिए साइकिल पर जाना कोई फैशन नहीं, ये मेरा जुनून है'

मनसुख लाल मंडाविया से जब पूछा गया कि क्या वो शपथ लेने के लिए साइकिल से जाएंगे तो उन्होंने कहा, "मेरे लिए साइकिल पर जाना कोई फैशन नहीं है। यह मेरा जुनून है। मैं हमेशा साइकिल पर संसद भवन जाता हूं। यह इको फ्रेंडली है। इससे ईंधन की बचत होती है, साथ ही आपको शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखती है।" बता दें कि मनसुख लाल मंडाविया पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री हैं।

संभावित मंत्रियों को अमित शाह ने खुद किया फोन

संभावित मंत्रियों को अमित शाह ने खुद किया फोन

बता दें कि जिन्हें केंद्र में मंत्री बनाया जा रहा है उन्हें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने खुद फोन किया है। यही नहीं इन नेताओं की शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी है। शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है। जिसमें 6 हजार से ज्यादा मेहमान शरीक होने जा रहे हैं। दुनियाभर से कई खास मेहमान भी इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। पड़ोसी देशों के नेताओं समेत कई बड़े चेहरे इस कार्यक्रम में होंगे। शपथ ग्रहण में BIMSTEC के सभी सदस्य देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। ये बंगाल की खाड़ी से सटे हुए और समीपवर्ती देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+