पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के कई मौके गंवाए, संबोधन की 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के कई मौके गंवाए, संबोधन की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली। मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा तो वहीं अपनी सरकार की तारीफ की। मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि देश ने एक मजबूत जनादेश दिया है और हम हर बाधा को पार कर सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम 70 साल की बीमारियों को ठीक कर रहे हैं। इमरजेंसी और शाहबानो मामले को लेकर भी मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री के लोकसभा में भाषण की दस बड़ी बातें-

शाहबानो और समान नागरिक संहिता के तौर पर कांग्रेस ने मौका गंवाया

शाहबानो और समान नागरिक संहिता के तौर पर कांग्रेस ने मौका गंवाया

  • कांग्रेस ने शाहबानो और समान नागरिक संहिता के तौर पर मिले मौकों को गवांया। वो कदम उठा सकते थे लेकिन नहीं उठाए। कांग्रेस के पास फिर मौका है, हम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बिल लाए हैं। कांग्रेस हमारा साथ दे।
  • 2019 का जनादेश पूरी तरह कसौटी पर कसने के बाद, हर तराजू पर तौलने के बाद, पल पल को जनता ने जांचा और परखा है और उसके आधार पर समझा है और तब जाकर फिर से हमें चुना है। आज के सामान्य वातावरण में, भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में सबके लिए गौरव करने की बात है कि हमारा मतदाता कितना जागरूक है।
  • मैं संतोष के साथ कह सकता हूं कि 70 साल से चली आ रही बीमारियों को दूर करने के लिए हमने सही दिशा पकड़ी और काफी कठिनाइयों के बाद भी उसी दिशा में चलते रहे। कठिनाईयों के बावजूद हमने सही दिशा को छोड़ा नहीं।
  • मैं चुनौती देता हूं कि 2004 से 2014 तक शासन में बैठे हुए लोगों ने कभी अटल जी की सरकार की तारीफ की हो। उनकी छोड़ों नरसिम्हा राव जी की सरकार की तारीफ की हो। इस सदन में बैठे हुए इन लोगों ने तो एक बार भी मनमोहन सिंह जी की सरकार का जिक्र तक नहीं किया, अगर किया हो तो बताएं।
  •  इमरजेंसी का दाग मिटने वाला नहीं: मोदी

    इमरजेंसी का दाग मिटने वाला नहीं: मोदी

    • आज 25 जून है, 25 जून की वो रात जब इमरजेंसी का ऐलान कर देश की आत्मा को कुचल दिया गया था। भारत में लोकतंत्र संविधान के पन्नों से पैदा नहीं हुआ है, भारत में लोकतंत्र सदियों से हमारी आत्मा है। जो इस पाप के भागीदार थे, ये दाग कभी मिटने वाला नहीं है। इस दाग को बार-बार इसलिए स्मरण करने की जरूरत है ताकि फिर कोई ऐसा पाप न कर सके।
    • विपक्ष के भाषणों में बाबा साहब के नाम का जिक्र होता तो अच्छा होता लेकिन एक ऊंचाई पर जाने के बाद दिखता नहीं जबकि पानी और बांधों के लिए बाबा साहब का काम सर्वोपरि है। पानी की तकलीफ राजस्थान और गुजरात के लोग जानते हैं और इसी वजह से हमने जल शक्ति मंत्रालय बनाया है. जल संचय पर हमें बल देना पड़ेगा न हीं तो जल संकट बढ़ता चला जाएगा। जल संचय पर हमने पूरा ध्यान देना होगा।
    • सरदार सरोवर बांध सरदार पटेल का सपना था। लेकिन इस डैम पर काम में देरी होती रही। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में, मुझे इस परियोजना के लिए उपवास तक करना पड़ा था। एनडीए के सत्ता में आने के बाद इसके काम की गति में वृद्धि हुई और आज इससे लोगों को लाभ हो रहा है।
    • मेक इन इंडिया का मजाक उड़कार कुछ लोगों को भले ही रात को अच्छी नींद आ जाए लेकिन इससे देश का भला तो नहीं हो पाएगा। मेक इन इंडिया का आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। हमारा सपना नया भारत बनाना है जिसके लिए मेक इन इंडिया जरूरी है।
    • जो जमानत पर हैं वो आनंद लें, हम बदले के लिए काम नहीं करेंगे: मोदी

      जो जमानत पर हैं वो आनंद लें, हम बदले के लिए काम नहीं करेंगे: मोदी

      • हमें इसलिए कोसा जा रहा है कि हमने फलाने को जेल में क्यों नहीं डाला। ये इमरजेंसी नहीं है कि किसी को भी जेल में डाल दिया जाए, ये लोकतंत्र है। ये काम न्यायपालिका है। हम कानून से चलने वाले लोग हैं और किसी को जमानत मिलती है तो वो इंजॉय करे। हम बदले की भावना से काम नहीं करेंगे।
      • हमारे देश में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं। लेकिन हमने ही अपने देश के विषय में एक हीन भाव पैदा कर दी थी और उसी कारण विश्व के लोगों को हिंदुस्तान की तरफ आकर्षित करने में हम कम पड़ गए। स्वच्छता अभियान ने अब पर्यटन को बल दिया है, जिससे भारत में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+