नरेंद्र मोदी ने कहा- नवाज शरीफ आपकी औकात क्या है?

मोदी ने कहा, "मैं एक दिल को चोट पहुंचने वाली बात बताना चाहता हूं। वो चोट पूरे हिन्दुस्तान को पहुंचना स्वाभाविक है। वो यह कि कल, पाक के पीएम ने हिन्दुस्तान-पाकिस्तान के पत्रकारों को नाश्ते पर बुलाया था। और जहां हिन्दुस्तान के पत्रकार मौजूद थे, नवाज शरीफ की मिठाई खा रहे थे, उस समय नवाज शरीफ ने कहा, हिन्दुस्तान के पीएम देहाती औरत जैसे हैं। नवाज शरीफ आपकी क्या औकात है। आप मेरे देश के देहाती औरत कहकर संबोधित कैसे संबोधित करते हो।"
मोदी ने कहा, नवाज शरीफ कहते हैं कि मनमोहन एक देहाती औरत की तरह हैं, जो ओबामा के पास जाकर मेरी शिकायत करते हैं। हिन्दुस्तान में 125 करोड़ एक हैं। हमारे पीएम का अपमान यह देश सहन नहीं करेगा। मैं उन पत्रकारों से पूछना चाहता हूं, जो नवाज शरीफ की मिठाई खा रहे थे, उनसे हमारी अपेक्षा थी, कि वो मिठाई ठुकरा कर चल देते। वो पत्रकार भी देश की जनता को जवाब दें। देश की इज्जत होती है, देश का स्वाभिमान होता है।
मोदी ने आगे कहा कि घर के अंदर हमारा राजनीतिक, वैचारिक विरोध है, देश की बर्बादी की पीड़ा है, हम लड़ेंगे, घर में लड़ेंगे, लेकिन दुनिया के किसी देश को मेरे देश पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है। नवाज शरीफ में इतनी हिम्मत आयी कैसे, उम्र का भी लिहाज नहीं किया। यह हिम्मत आयी इसलिये क्योंकि हमारे देश के प्रधानमंत्री की पार्टी में ही उनकी इज्जत को मिट्टी में मिला दिया गया है।
मोदी ने कहा, "मैं अगर सीधी बात करूं तो कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री की पगड़ी उछाल दी है। कितना बड़ा पाप किया है।"












Click it and Unblock the Notifications